Move to Jagran APP

Jammu: 22 हजार नए लोगों को मिलेगी पेंशन, समाज कल्याण निदेशालय ने दी मंजूरी

जम्मू संभाग के दस जिलों में यह नए पेंशन केस मंजूर किए गए हैं। इससे पहले इन जिलों में 61555 नए पेंशन के मामले पारित किए गए थे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 06:28 PM (IST)
Jammu: 22 हजार नए लोगों को मिलेगी पेंशन, समाज कल्याण निदेशालय ने दी मंजूरी
Jammu: 22 हजार नए लोगों को मिलेगी पेंशन, समाज कल्याण निदेशालय ने दी मंजूरी

जम्मू, अंचल सिंह: संभाग में करीब 22 हजार नए लोगों को राज्य प्रशासन पेंशन देने जा रहा है। इन मामलों को समाज कल्याण विभाग ने मंजूरी दे दी है। यह पेंशन पहली अगस्त 2020 से लागू होगी। जनता के प्रतिनिधियों और अन्य तरीकों से आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को विभाग यह पेंशन देने जा रहा है।

loksabha election banner

इंटीग्रेटेड सोशल सिक्योरिटी स्कीम (आईएसएसएस) और नेशनल सोशल अस्सिटेंस प्रोग्राम (एनएसएपी) के समाज कल्याण निदेशालय ने इस संबंध में एक आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश नंबर 86 के तहत विभाग ने 21943 मामलों को मंजूरी दी है। योजना के दिशा-निर्देशों पर पूरा उतरने वालों को यह पेंशन दी जाएगी। इतना ही नहीं विभाग उम्र और आवेदक की आर्थिक स्थिति का भी जायजा लिया। ज्यादा उम्र और आर्थिक रूप से कमजोरों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जम्मू संभाग के दस जिलों में यह नए पेंशन केस मंजूर किए गए हैं। इससे पहले इन जिलों में 61555 नए पेंशन के मामले पारित किए गए थे। इस बार इनमें से सर्वाधिक जम्मू जिले में 7902 मामले पारित किए गए हैं। पिछली बार पुंछ जिले में सर्वाधिक 10611 पेंशन केस मंजूर किए गए थे।

अगस्त माह से शुरू हो जाएगी पेंशन: जम्मू नगर निगम की सोशल जस्टिस स्टेंडिंग कमेटी के चेयरमैन जीत कुमार अंगराल का कहना है कि हमने बार-बार समाज कल्याण निदेशालय से नए पेंशन के मामलों को मंजूरी देने का मुद्दा उठाया। कई बार निदेशक के कार्यालय में जाकर मिले भी। पिछले हफ्ते हमने निदेशक को टाउन हाल में बुलाकर भी बैठक की। इसी का नतीजा है कि जम्मू शहर के ही नहीं बल्कि पूरे जम्मू संभाग में नए पेंशन मामलों को मंजूरी दे दी गई है। करीब 22 हजार नए लोगों को पेंशन मिल पाएगी। वर्षों से कई गरीब, बुजुर्ग, विधवाएं पेंशन के लिए भटक रहीं थी। अब उन्हें राहत मिलेगी। अगस्त माह से यह पेंशन शुरू हो जाएगी। उन्होंने इसके लिए निदेशक का भी आभार जताया।

  • जिला    पहले मंजूर  मामले   अब मंजूर मामले
  • जम्मू     16189               7902
  • सांबा     3140                 0
  • कठुआ   6470                 3420
  • ऊधमपुर 3166                46
  • रियासी   3060                566
  • राजौरी   5675                4645
  • पुंछ       10611               3509
  • रामबन    4909               11
  • डोडा       5788              1193
  • किश्तवाड  2627              651

कुल 61555 21943 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.