धर्मशक्ति संस्था ने सीमा पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
धर्मशक्ति संस्था द्वारा सीमा से सटे गांव चंगियां में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : धर्मशक्ति संस्था द्वारा सीमा से सटे गांव चंगियां में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला गया। संस्था के युवाध्यक्ष दीपक सैनी ने सरदार पटेल के जीवन का वर्णन किया। संस्था अध्यक्ष सुमित कृष्ण ने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल जी देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार हैं। देश की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाने के साथ ही उन्होंने अनेक रियासतों को देश के साथ जोड़ कर भारत को विशाल बनाया। सीमावर्ती गांव चंगिया में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गए और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए संकल्प लिया गया। सीमावर्ती गांवों के लोगों का कहना था कि वे सीमा पर अनेक प्रकार के संकटों का सामना करते हुए भी देश के साथ खड़े हैं। उन्होंने कभी भी देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का प्रयास नहीं किया। पाकिस्तान द्वारा की गई गयी गोलाबारी के बाद भी वे हर परिस्थिति में देश के साथ खड़े रहे। संस्था के खण्ड अध्यक्ष और पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह ने कहा कि संस्था देश के महानायकों के सम्मान में सदा ही कार्यक्रमों का आयोजन करती है और हर त्योहार सीमा पर जवानों के साथ मनाती है। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा अनेक गरीब परिवार की लड़कियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाती है। सीमावर्ती गांव के लोगों ने भी संस्था के कार्यों की सराहना की।