Move to Jagran APP

कश्मीर में भाजपा के बढ़ते जनाधार से हताश आतंकवादी कार्यकर्ताओं को बना रहे निशाना: रैना

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा है कि कश्मीर में भाजपा के बढ़ते जनाधार से हताश आतंकवादी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 12:41 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 12:41 PM (IST)
कश्मीर  में भाजपा के बढ़ते जनाधार से हताश आतंकवादी कार्यकर्ताओं को बना रहे निशाना: रैना
कश्मीर में भाजपा के बढ़ते जनाधार से हताश आतंकवादी कार्यकर्ताओं को बना रहे निशाना: रैना

जम्मू, राज्य ब्यूरो । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा है कि कश्मीर में भाजपा के बढ़ते जनाधार से हताश आतंकवादी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। हालात खराब करने के उनके मंसूबों को पार्टी कार्यकर्ता कभी कामयाब नही होने देंगे। आतंकवादियों को मार गिराया जाएगा।

loksabha election banner

कश्मीर में बड़गाम में पार्टी कार्यकर्ता अब्दुल हमीद नाजर पर आतंकवादी हमले के बाद रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा कि आतंकवादी कश्मीर में तिरंगे लहराए जाने से बोखला गए हैं। कश्मीर के लोग शांति चाहते हैं। ऐसे हमले आतंकवादियों की हताशा का सबूत हैं।

रविन्द्र रैना ने आतंकवादी हमले में घायल नाजर का रविवार को श्रीनगर के अस्पताल में जाकर हाल जाना। इस दौरान रैना ने नाजर के परिजनाें को विश्वास दिलाया कि हमले करने वाले आतंकवादियों को बख्शा नही जाएगा। इस दौरान मीडियो से बातचीत में रैना ने कहा अब कश्मीर के घरों में तिरंगे हरा रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। पाकिस्तान की शह पर आतंकवादियों ने पिछले 30 सालों में निर्दोष लोगों का बहुत खून बहाया है। कश्मीर की जनता अब और खूनखराबा नही, बेहतर भविष्य चाहती है, इसलिए घरों में तिरंगे फहराए जा रहे हैं। कश्मीर के हालात में आ रहा यह बदलाव लोगों को रास नही आ रहा है।

रविन्द्र रैना ने कहा कि इस समय कश्मीर में आतंकवादियों को खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर सेना, सुरक्षाबलों का अभियान चल रहा है। निर्दोष लोगों पर हमले करने वाले इन आतंकवादियों को जल्द मार गिराकर कश्मीर में स्थायी शांति बहाल की जाएगी। इस समय सेना, सुरक्षाबलों के बुलंद हौंसले के कारण भी जान बचाने की कोशिश कर रहे आतंकवादी हताश होकर निहत्थे लोगों पर गोलियां चला रहे हैं।

कश्मीर में जारी माह में भाजपा कार्यकतार्ओं पर आतंकवादियों के 3 हमले हो चुके हैं। नाजर पर हमले से पहले कुलगाम में गत दिनों आतंकवादियों ने भाजपा के सरपंच सज्जाद अहमद खांडे की हत्या कर दी थी। इससे दो दिन पहले कुलगाम में भाजपा के पंच आरिफ अहमद को भी गोली मार कर घायल कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.