Jammu Kashmir : नहर से मिला बुजुर्ग महिला का शव, सिर पर चोट के निशान
सतवारी के जीवन नगर में रणबीर नहर से करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
जम्मू, जागरण संवाददाता । सतवारी के जीवन नगर में रणबीर नहर से करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम में ही महिला के मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
मामले के जांच अधिकारी का कहना है कि जिन वस्त्रों में महिला का शव मिला है उससे लग रहा है कि वह नहर में नहाते हुए दुर्घटनावश डूब गई होगी। अलबत्ता जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। महिला के सिर पर चोट नहर में गिरते समय लगी होगी। रविवार सुबह 8:00 बजे के करीब जीवन नगर में रहने वाले लोगों ने नहर में महिला का शव पानी में तैरता हुआ देखा। इसकी जानकारी गाड़ीगढ़ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। महिला के सिर और पीठ पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन किसी ने भी महिला को नहीं पहचाना।काफी जांच पड़ताल करने के बाद शव की पहचान छन्नी हिम्मत की रहने वाली सरला देवी के रूप् में हुई है।है।मृतक महिला चैंबर के प्रधान राकेश गुप्ता की माता है।
वहीं, गत शनिवार को केनाल हेड पर नहर से मिले व्यक्ति की भी फिलहाल पहचान नहीं हो पाई हैं। उक्त शव को भी पुलिस ने अस्पताल के मुर्दाघर में पहचान के लिए रखा हुआ हैं।