Move to Jagran APP

कठुआ के व्यवसायी दर्शन सिंह भाजपा में शामिल

राज्य ब्यूरो जम्मू लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते प्रदेश भाजपा को जमीनी सतह पर सशक्त

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 02:11 AM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 02:11 AM (IST)
कठुआ के व्यवसायी दर्शन सिंह भाजपा में शामिल
कठुआ के व्यवसायी दर्शन सिंह भाजपा में शामिल

राज्य ब्यूरो, जम्मू : लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते प्रदेश भाजपा को जमीनी सतह पर सशक्त बनाने की मुहिम जारी है। इस अभियान के तहत कठुआ जिले के व्यवसायी दर्शन सिंह बुधवार दोपहर भाजपा में शामिल हो गए।

loksabha election banner

दर्शन सिंह ठक्कर बसोहली से वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा चुके हैं। उनके आने से क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिली है। उनसे पहले भाजपा के पूर्व विधायक जगदीश सपोलिया गत माह भाजपा में लौट आए थे। ऊधमपुर-डोडा लोकसभा सीट को फिर से जीतने के लिए भाजपा एक-एक वोट को महत्व दे रही है।

ऐसे हालात में दोपहर एक बजे पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने दर्शन सिंह और उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, संगठन महामंत्री अशोक कौल, राज्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता व बलवीर राम रत्न मौजूद थे।

दर्शन सिंह के साथ प्रदेश भाजपा में शामिल होने वालों में सरपंच जीत सिंह, देवेन्द्र सिंह, कुलदीप कुमार, शंकर, अनंत राम, शरण सिंह, तेजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र, महेशी, आशरी देवी, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, बलवीर पाधा, कर्मचंद, अमर सिंह, संदीप सिंह, लोचन सिंह, महात्म सिंह व शेरू सिंह मुख्य थे।

नए कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए रविंद्र रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेज विकास से लोग प्रभावित हैं। मोदी सरकार ने लोगों से किए वादे पूरे किए हैं। प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पार्टी इन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रयासरत है। रविंद्र रैना और कविंद्र गुप्ता ने उम्मीद जताई कि दर्शन सिंह के आने से कठुआ जिले में भाजपा और मजबूत होगी।

दर्शन सिंह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेज विकास से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कामयाब बनाने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.