सैनिक कालोनी ने सिटी फुटबाल क्लब को 3-1 से हराया
जागरण संवाददाता जम्मू 15वें क्रिसमस गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को सांइस क
जागरण संवाददाता, जम्मू : 15वें क्रिसमस गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को सांइस कालेज फुटबाल मैदान पर हुआ। उद्घाटन मैच में सैनिक कालोनी फुटबाल क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिटी फुटबाल क्लब को 3-1 से पराजित कर दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने किया। प्रतियोगिता में कुल 18 टीमें भाग ले रही हैं। इसका आयोजन आल जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से किया गया है।
उद्घाटन मैच में सैनिक कालोनी फुटबाल क्लब ने सिटी फुटबाल क्लब को 3-1 से पराजित किया। पूर्व एमएलसी एसएम गिल और इस टूर्नामेंट के संस्थापक अध्यक्ष गजनफर अली, महानिदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग संयुक्त सचिव आशु, अनिल मासूम, डेविड मसीह, यूसुफ डान, विजय निखिल, वारिस गिल, सेबेस्टिन, रमेश चंद्र आदि कई खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
शनिवार को खेले गए उद्घाटन मैच में ए नग्याल ने मैच के 25वें मिनट में पहला गोल किया। राजन ने 41वें मिनट में दूसरा गोल किया, जबकि बृज ने 61 मिनट में तीसरा गोल किया। सिटी एफसी की ओर से 45वें मिनट में संग्राम सिंह ने गोल किया। रविवार को यंग हीरो और वीएस अलायंस एफसी के मध्य दोपहर 2 बजे मैच खेला जाएगा। शनिवार को खेले गए मैच में रॉकी शर्मा, दिल बहादुर, अमन सूदन, धीरज मीनिया मैच रेफरी थे। अमित चिब, पूर्वक सूरी, श्रेया ने जीता स्वर्ण पदक
17वीं जिला जम्मू फेंसिग प्रतियोगिता में अमित चिब ने लक्ष्य शर्मा को फाइनल में हराकर सीनियर लड़कों के सेबर वर्ग में चैंपियन बने। फायल में प्रणय सिंह, जबकि ईपी में तेजा सिंह चैंपियन बने। सेबर वर्ग में लक्ष्य को रजत, जबकि वंश महाजन ने कांस्य पदक जीता।
सीनियर लड़कों के फायल वर्ग में प्रणय सिंह ने स्वर्ण, अरुण कुमार ने रजत, सक्षम गुप्ता, अनीश कुमार को रजत पदक प्राप्त हुआ। सीनियर लड़कों के ईपी मुकाबले में तेजा सिंह ने स्वर्ण, विशाल ने रजत, सूफियान वाहिद सोहेल, जसदेव सिंह ने कांस्य पदक जीता। सीनियर लड़कियों के सेबर मुकाबलों में श्रेया गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। रशिका हांडा ने रजत, अनंत समाक्षी ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के सीनियर फाइल मुकाबलों में इशिका साहनी ने स्वर्ण, सोफिया मेहरा ने रजत पदक जीता। लड़कों के अंडर-20 सेबर मुकाबले में अमित चिब ने स्वर्ण, लक्ष्य शर्मा ने रजत, जबकि हर्ष आनंद, सूर्यांश शर्मा ने कांस्य पदक जीता। फायल मुकाबलों में पूर्वक सूरी ने स्वर्ण, गुलशन मेहरा ने रजत, जबकि सूर्य प्रताप ने कांस्य पदक जीता। ईपी एकल मुकाबलों में सूफियान वाहिद ने स्वर्ण, शिवांश ने रजत जबकि मुबसिर खान ने रजत पदक जीता। लड़कियों के 20 वर्ष से कम आयुवर्ग सेबर मुकाबलों में श्रेया गुप्ता ने स्वर्ण, कृतार्थी कोतवाल ने रजत, सुभनया शर्मा ने कांस्य पदक जीता।