Coronavirus In Jammu: पढ़ाई के साथ-साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई, एनएसयूआई ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Coronavirus In Jammu टीम के सदस्य काढ़ा भी वितरित कर रहे है। मुकेश ने कहा कि हमारी टीम में सारे विद्यार्थी है जो जम्मू विश्वविद्यालय और जम्मू के डिग्री कालेजों में पढ़ाई करते है। महिला कालेज परेड की छात्राएं भी शामिल है।
जम्मू, राज्य ब्यूरो: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जम्मू कश्मीर के युवा भी सहयोग दे रहे हैं। कई छात्र संगठनों के कार्यकर्ता अपनी पढ़ाई के साथ साथ कोरोना में बन रहे हैं मददगार। जरूरतमंद लोगों को राशन, सैनिटाइजर, मास्क दे रहे हैं। जम्मू के कई युवा दिल्ली में कर रहे हैं मदद।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया व अन्य छात्र संगठनों के कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डाल कर कोरोना संक्रमित लोगों की मदद कर रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सचिव मुकेश मन्हास के नेतृत्व में तीस विद्यार्थियों की टीम सक्रिय होकर काम कर रही है। इसमें जरूरतमंद लोगों को राशन, मास्क, सैनिटाइजर वितरण करने के अलावा बस्तियों में जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
टीम के सदस्य काढ़ा भी वितरित कर रहे है। मुकेश ने कहा कि हमारी टीम में सारे विद्यार्थी है जो जम्मू विश्वविद्यालय और जम्मू के डिग्री कालेजों में पढ़ाई करते है। महिला कालेज परेड की छात्राएं भी शामिल है। लोगों को घरों में रहने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। हमारा अभियान पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई जा रही है।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रधान नीरज कुंदन जो जम्मू के रहने वाले है, इन दिनों दिल्ली में लोगों की मदद में जुटे हुए है। वह जरूरतमंद लोगों को राशन, सैनिटाइजर, मास्क के अलावा आक्सीजन पहुंचाने में भी मदद दे रहे है। अपनी जान जोखिम में डाल कर यह युवा नेता दिल्ली में विभिन्न जगहों पर पहुंच कर लोगों की मदद कर रहे है।
एनएसयूआई के हेल्पलाइन लाइन नं. 7669887366 पर कोई भी भारतीय टीकाकरण के लिए सुबह 10 बजे से सायं 8 बजे तक पंजीकरण करवा सकता है। इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि लोगों को टीकाकरण स्लाॅट बुक करने में कोई कोई समस्या न हो। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का कहना है कि हमारा हेल्पलाइन नंबर लोगों को तीन प्रकार की मदद करेंगा।
इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए लोगों को वैक्सीनेशन पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी जाएंगी,लोगों को पंजीकरण करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएंगा तथा यह बताया जाएंगा कि टीकाकरण स्लाॅट कैसे बुक करें,वाट्सएप के जरिए एनएसयूआई के सदस्य लोगों का पंजीकरण एवं स्लाॅट बुक करेंगे।