Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: कोरोना से भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों पर ब्रेक

प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने जागरण को बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए सबको सर्तकता बरतने के लिए कहा गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 05:54 PM (IST)
Jammu Kashmir: कोरोना से भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों पर ब्रेक
Jammu Kashmir: कोरोना से भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों पर ब्रेक

राज्य ब्यूरो, जम्मू: कोरोना संक्रमण से जम्मू कश्मीर में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को तेजी देने की मुहिम पर ब्रेक लग गई है।

loksabha election banner

पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के कोरोना से संक्रमित होने के बाद पार्टी मुख्यालय को दस दिन के लिए बंद करने के साथ ही प्रदेश भाजवपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने भी जिलों के दाैरों के अपने अभियान को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है। खुद काे हाेम क्वारंटाइन करने वाले रविन्द्र रैना ने जिलों में राजनीतिक गतिविधियाें को तेजी देने के लिए कठुआ से अपनी मुहिम शुरू की थी। अब कई नेताओं के संक्रमित होने से उपजे हालात में उन्होंने जम्मू, राजौरी व पुंछ जिलों में होने वाले अपने कार्यक्रम टाल दिए हैं। इसके साथ कश्मीर में होने वाले भाजपा के कार्यक्रम भी टाल दिए गए हैं।

इस समय प्रदेश भाजपा के 300 से अधिक नेता खुद को होम क्वारंटाइन करने के बाद अपने टेस्ट करवा रहे हैं। कश्मीर में पार्टी के संगठन महामंत्री अशोक कौल व प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता के पाजिटिव आने के बाद पार्टी नेताओं, कार्यकर्ता घबराए हुए हैं। प्रदेश प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने जागरण को बताया कि हमने वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में आए सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को टेस्ट करवाने के लिए कहा है। इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण न फैले इासके लिए कड़ी एहतियात बरती जा रही है।

कश्मीर के साथ जम्मू में भी नेता, कार्यकर्ता अपने टेस्ट करवा रहे हैं। भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा, उनके निजी सचिव अंकुश महाजन के बाद जम्मू में महिला मोर्चा प्रधान संचिता डोगरा, जुगल किशोर शर्मा के छाेटे भाई नंद किशोर शर्मा के साथ भाजपा के एक ड्राइबर भी कोरोना से संक्रमित हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक कार्यक्रमों काे कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने जागरण को बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए सबको सर्तकता बरतने के लिए कहा गया है। रैना ने बताया कि वह इलाजरत नेताओं के संपर्क में न आने के बाद भी घर तक सीमित है। एेसे में जम्मू व श्रीनगर में संक्रमित हुए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के संपर्क में आए सभी भाजपा नेता, कार्यकर्ता भी अपने टेस्ट करवा रहे हैं। स्थिति सामान्य होते ही पार्टी गतिविधियों को तेजी दी जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.