कूलर से करंट से व्यक्ति की मौत
विजयपुर क्षेत्र के गांव टमलू ब्राह्मणा में बुधवार की रात को कूलर से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान 65 वर्षीय दर्शन लाल शर्मा पुत्र ज्ञान चंद शर्मा निवासी टमलू ब्राह्मणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात को मौसम खराब होने पर दर्शन लाल सोने के लिए कूलर को खींचकर साइड पर करने लगा तो पहले से ही शार्ट कूलर से उसे जबरदस्त करंट लगा। वह अचेत हो गया। परिजनों ने दर्शन को तुरंत सीएचसी रामगढ़ में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद ईसीजी करवाने व बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों ने दर्शन लाल को विजयपुर के इमरजेंसी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने दर्शन लाल को मृत घोषित कर दिया। करंट लगने से हुई दर्शन लाल की आकस्मिक मौत का समाचार मिलते ही सारा गांव शोक में डूब गया। वीरवार को दोपहर बाद गांव स्थित श्मशान घाट पर दिवंगत का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विजयपुर : क्षेत्र के गांव टमलू ब्राह्मणा में बुधवार की रात को कूलर से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान 65 वर्षीय दर्शन लाल शर्मा पुत्र ज्ञान चंद शर्मा निवासी टमलू ब्राह्मणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात को मौसम खराब होने पर दर्शन लाल सोने के लिए कूलर को खींचकर साइड पर करने लगा तो पहले से ही शार्ट कूलर से उसे जबरदस्त करंट लगा। वह अचेत हो गया। परिजनों ने दर्शन को तुरंत सीएचसी रामगढ़ में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद ईसीजी करवाने व बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों ने दर्शन लाल को विजयपुर के इमरजेंसी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने दर्शन लाल को मृत घोषित कर दिया। करंट लगने से हुई दर्शन लाल की आकस्मिक मौत का समाचार मिलते ही सारा गांव शोक में डूब गया। वीरवार को दोपहर बाद गांव स्थित श्मशान घाट पर दिवंगत का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप