Move to Jagran APP

Samvidhan Diwas पर भाजपा का संविधान गौरव अभियान शुरू, कार्यकर्ताओं ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार दोपहर को आयोजित संविधान दिवस के कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता के साथ महासचिव देवेन्द्र कुमार मन्याल मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश मोर्चा प्रभारी संतोख सिंह व पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेता भी माैजूद थे।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 09:06 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 09:06 PM (IST)
Samvidhan Diwas पर भाजपा का संविधान गौरव अभियान शुरू, कार्यकर्ताओं ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
डा. डीके मन्याल ने कहा कि बाबा साहेब ने अनुसूचित जाति को उनका हक दिलाने में अहम योगदान दिया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संविधान दिवस के कार्यक्रम के साथ शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का 11 दिवसीय संविधान गौरव अभियान शुरू हो गया।पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार दोपहर को आयोजित संविधान दिवस के कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता के साथ महासचिव देवेन्द्र कुमार मन्याल, मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश मोर्चा प्रभारी संतोख सिंह व पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेता भी माैजूद थे। संविधान दिवस पर भाजपा नेताओं ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ ली कि देश की एकता, धर्मनिरपेक्ष, सामाजिक विकास व लोकतंत्र की मजबूती के लिए समर्पण भाव से काम किया जाएगा।

loksabha election banner

कविन्द्र गुप्ता ने बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान पर पूरा सम्मान देकर ही देश को महान बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। ऐसे में हमे अपने अधिकारियों के साथ देश, समाज के प्रति जिम्मेवारियों का भी गंभीरता के साथ निर्वाह करते हैं। वहीं डा. डीके मन्याल ने कहा कि बाबा साहेब ने अनुसूचित जाति को उनका हक दिलाने में अहम योगदान दिया। वहीं संतोख सिंह ने अनुसूचित के लिए जारी केंद्र की योजनाओं का हवाला देते हुए जोर दिया कि मोर्चा के कार्यकर्ता उन्हें कामयाब बनाएं।

भाजपा मुख्यालय में संविधान दिवस के कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रिया सेठी, नीलम लंगेह, सुनील सेठी, बलवीर राम, मुनीश शर्मा के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी जयदेव रजवाल भी मौजूद थे। उन्हाेंने इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए जोर दिया कि पार्टी कार्यकर्ता बाबा साहिब के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज के उत्थान के लिए जोरशोर से काम करें।

ग्यारह दिवसीय संविधान गौरव अभियान छह दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से डा. बीआर अंबेडकर के योगदान को उजागर करने के साथ लोगों के मसलों का समाधान करने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में प्रदेश में जिला स्तर पर होने वाले इन कार्यक्रमों में भाजपा के सांसदों के साथ पूर्व विधायक, जिला विकास परिषद, ब्लाक विकास परिषद के अध्यक्ष, सदस्यों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हिस्सा लेंगे। इस अभियान का समापन छह दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस पर आरएसपुरा में होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.