Move to Jagran APP

Jammu Kashmir का राज्य का दर्जा बहाल न करना डोगरों का अपमान : कांग्रेस

केंद्र सरकार ने संसद में बयान देकर यह बताया है कि वह जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के वायदे से पीछे हट रही है। यह दुर्भाग्य की बात है कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा कम करके केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 07:54 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 07:54 PM (IST)
Jammu Kashmir का राज्य का दर्जा बहाल न करना डोगरों का अपमान : कांग्रेस
लोगों की मुख्य मांग यह है कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाए।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर का राज्य दर्जे को बहाल नहीं करने संबंधी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान डोगरों का अपमान है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल नहीं करने का बयान दिया है। यह जम्मू कश्मीर के डोगरों, शांतिप्रिय लोगों का अपमान ही है।

loksabha election banner

केंद्र सरकार ने संसद में बयान देकर यह बताया है कि वह जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के वायदे से पीछे हट रही है। यह दुर्भाग्य की बात है कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा कम करके केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। लोगों की मुख्य मांग यह है कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाए। केंद्र सरकार को अपना वायदा पूरा करना चाहिए। चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल होना चाहिए। समय के भीतर परिसीमन की प्रक्रिया पूरी की जाए।

मीर ने कहा- भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर के प्रधान गुलाम अहमद मीर ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों का कांग्रेस विरोध करती रहेगी। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश में लोगों को एकजुट रख सकती है। लोगों की सेवा के लिए कांग्रेस हमेशा सक्रिय है। श्रीनगर में पार्टी के सदस्यता अभियान को लांच करते हुए मीर ने कहा कि मोदी सरकार के समय में महंगाई, बेरोजगारी अहम मुद्दे हैं। अर्थव्यवस्था कमजोर होती जा रही है। हम इन मुद्दों को पार्टी के जन जागरण अभियान के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे कांग्रेस में शामिल होकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करें। लोगों की मुश्किलों के लिए भाजपा ही जिम्मेदार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.