Move to Jagran APP

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस का जन-जागरण अभियान जारी, महंगाई के मुद्दे पर विरोध रैली निकाल प्रदर्शन किया

राहुल गांधी और जम्मू कश्मीर की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व जन जागरण अभियान चला रहा है। जम्मू शहर के वार्ड नंबर 60 पलौड़ा से शुरू हुई कार्यकर्ताओं की रैली वार्ड नंबर 66 में संपन्न हुई।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sat, 18 Dec 2021 06:17 PM (IST)Updated: Sat, 18 Dec 2021 06:17 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस का जन-जागरण अभियान जारी, महंगाई के मुद्दे पर विरोध रैली निकाल प्रदर्शन किया
जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने आज महंगाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन रैली निकाली।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। महंगाई के मुद्दे पर जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का जन-जागरण अभियान जारी है। इस अभियान के तहत कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रखा हुआ है। जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने आज महंगाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

loksabha election banner

राहुल गांधी और जम्मू कश्मीर की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व जन जागरण अभियान चला रहा है। जम्मू शहर के वार्ड नंबर 60 पलौड़ा से शुरू हुई कार्यकर्ताओं की रैली वार्ड नंबर 66 में संपन्न हुई। रैली का नेतृत्व हरि सिंह चिब और उदय भानु चिब ने किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल के मूल्य में वृद्धि के अलावा आवश्यक वस्तुएं काफी महंगी हो गई हैं जिससे आम लोगों का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जन जागरण अभियान 14 नवंबर को शुरू किया गया था। जिसके तहत देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ मंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरि सिंह चिब न कहा है कि मोदी सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। सिर्फ पेट्रोल के दाम ही एक सौ रुपये प्रति लीटर नहीं पहुंच गए है बल्कि हर चीज महंगी हो गयी है। एलपीजी सिलेंडर एक हजार के करीब पहुंच चुका है। आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। जब भाजपा विपक्ष में थी तो पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर के महंगा होने पर मुद्दा बनाती थी लेकिन आप उसे यह पता होना चाहिए कि महंगाई इस कदर बढ़ गई है वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता सतीश शर्मा ने केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है लेकिन सरकार इसके लिए कोई कदम नहीं उठा रही। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.