Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

कृषि सुधार तीन कानूनों को वापिस लेने की मांग पर आंदोलन चल रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू शहरी की तरफ से शनिवार को पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक में बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By VikasEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 06:18 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 06:18 PM (IST)
Jammu Kashmir: कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया
जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू शहरी ने धरना दिया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । कृषि सुधार तीन कानूनों को वापिस लेने की मांग पर आंदोलन चल रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू शहरी की तरफ से शनिवार को पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक में बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पंजाब व अन्य राज्यों के किसानों के आंदोलन का कांग्रेस समर्थन कर रही है।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि नए कृषि सुधार कानूनों से किसानों के नए अवसर खुलने का प्रधानमंत्री का बयान सही नहीं है। इससे किसानों का भला नहीं होने वाला है। न्यूनतम समर्थन मूल्य के सिस्टम को समाप्त करके किसानों के हितों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के दावे खोखले साबित हुए हैं। केंद्र सरकार को कृषि सुधारों के नाम पर बनाए गए कानूनों को वापिस लेना चाहिए।

पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि नए कृषि सुधार कानून किसानों के हित में नहीं है। किसान अपना भला बुरा सोचने की शक्ति रखते है। अगर यह कानून सही है तो फिर किसान आंदोलन की राह पर क्यों हैं। इसका फायदा बड़े बड़े उद्योगपतियों को होगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य न मिलने से आम किसान पिस जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के हितों को मद्देनजर रखते हुए कोई भी काम नहीं कर रही है। देश के लिए अन्न पैदा करने वाला जब अन्नदाता परेशान है तो देश का भविष्य उज्ज्व्ल कैसे होगा। जिस देश का किसान परेशान है उस देश का कैसे भला होगा। प्रदर्शन में मनमोहन सिंह, गुरदर्शन सिंह, संजीव शर्मा, रमाकांत खजूरिया, पवन सिंह, सत पाल सपोलिया, अजय कुमार व अन्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.