Jammu Kashmir: कांग्रेसी नेता रमन भल्ला, योगेश साहनी ने जम्मू शहर का दौरा कर लोगों की समस्याएं जानी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला एवं योगेश साहनी ने शनिवार को शहर का दौरा कर लोगों को पेश आ रही दिक्कतों का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड नंबर 1 10 और आसपास के क्षेत्रों का दौर किया।
जम्मू, जेएनएन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला एवं योगेश साहनी ने शनिवार को शहर का दौरा कर लोगों को पेश आ रही दिक्कतों का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड नंबर 1, 10 और आसपास के क्षेत्रों का दौर किया। वार्ड नंबर 10 के लोगों ने पक्का डंगा गली की बदहाली पर विरोध प्रकट किया। लोगों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से गली की मरम्मत के लिए आग्रह कर रहे हैं लेकिन आज तक समस्या जस की तस है।
प्रसिद्ध दीवान मंदिर का भी उचित रख रखाव नहीं किया जा रहा है। योगेश साहनी ने वार्ड नंबर 1 के लोगों को पेयजल संबंधी पेश आ रही दिक्कतों के संदर्भ में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। इसके तुरंत बाद जलशक्ति विभाग के इंजीनियर विकास गंडोत्रा, नंदा, विकास नरगोत्रा सहित अन्य टीम को वार्ड का दौरा करवाया।
रमन भल्ला को लोगों ने बताया कि सड़कों पर साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सड़कों की हालत काफी खस्ता है। गलियों और नालियों की मरम्मत नहीं की जा रही है। लाेगों की समस्याएं घटने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। उन्होंने वार्ड के लोगों को यकीन दिलाया कि वे इस संदर्भ में संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं का निवारण करने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के नेतृत्व में लोंगो की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।