Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: नए भूमि कानून और किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान लांच किया

जम्मू-कश्मीर में लागू किए गए नए भूमि कानून का विपक्ष विरोध का रहा है। पैंथर्स पार्टी ने इस मुद्दे पर संघर्ष शुरु किया हुआ है। पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह का कहना है कि स्थानीय लोगों के हितों के खिलाफ कानून पर पार्टी चुप नहीं बैठेगी। विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 06:05 PM (IST)
Jammu Kashmir: नए भूमि कानून और किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान लांच किया
रविंद्र शर्मा ने कहा कि नया भूमि कानून आम लोगों के हित में नहीं है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: जम्मू कश्मीर में लागू किए गए नए भूमि कानून और किसानों के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर ने आज सोमवार से जम्मू में हस्ताक्षर अभियान को लांच किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक जम्मू में अभियान को लांच किया।

loksabha election banner

जम्मू-कश्मीर में लागू किए गए नए भूमि कानून का कांग्रेस विरोध कर रही है। साथ ही कुछ समय पहले केंद्र सरकार की तरफ से पारित किए गए तीन भूमि सुधार कानूनों का विरोध कर रही है। इसके लिए पार्टी ने किसानों और आम लोगों के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाने का फैसला किया है। योगेश साहनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा करने में भाजपा नाकाम रही है। पहले डोमिसाइल कानून लाया गया और अब नया भूमि कानून लाया गया है। हम जम्मू कश्मीर की जमीन को सेल पर नहीं लगने देंगे। केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून किसानों के खिलाफ है। किसानों को अब न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा।

साहनी ने कहा कि छोटे किसानों को छोटा किया जा रहा है जबकि बड़े ओधौगिक घरानों को अमीर किया जा रहा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि नया भूमि कानून आम लोगों के हित में नहीं है। भाजपा पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हम नए भूमि कानून और किसानों के मुद्दे को लोगों के बीच ले जाएंगे। इसके लिए जिला, तहसील, ब्लाक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत कर दी गई है। जमीनी सतह पर जाकर लोगों को बताया जाएगा कि भाजपा की तरफ से लाए गए कानून हित में नहीं है।

बताते चले कि जम्मू कश्मीर में लागू किए गए नए भूमि कानून का विपक्ष विरोध का रहा है। पैंथर्स पार्टी ने इस मुद्दे पर संघर्ष शुरु किया हुआ है। पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह का कहना है कि स्थानीय लोगों के हितों के खिलाफ कानून पर पार्टी चुप नहीं बैठेगी। विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रो. भीम सिंह ने इस मुद्दे को सर्वोच्च न्यायालय तक ले जाने की बात कही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.