मुआवजे के लिए पैंथर्स का प्रदर्शन
राज्य ब्यूरो, जम्मू : बारिश से बर्बाद हुई फसलों के लिए किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर पै
राज्य ब्यूरो, जम्मू : बारिश से बर्बाद हुई फसलों के लिए किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर पैंथर्स पार्टी ने प्रदर्शन किया। पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब के नजदीक प्रदर्शनी मैदान में नारेबाजी की। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने उप राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। हर्षदेव सिंह ने कि धान उगाने वाले किसानों को बारिश से काफी नुकसान हुआ है। फसल की कटाई के समय जमीनों में काफी पानी भर गया था। बीमा फसल योजना लागू न होने से किसानों की परेशानियां काफी बढ़ गई है। यह बड़े अफसोस की बात है कि प्रशासन की तरफ से इलाकों का दौरा कर बर्बाद फसल का जायजा नहीं लिया गया। कश्मीर के किसानों के सेब बेचने के लिए सरकार आगे आई थी लेकिन जम्मू के किसानों की अनदेखी की जा रही है। कश्मीर के किसानों को बर्बाद फसल का मुआवजा भी दिया गया। कश्मीर घाटी के किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार आगे आई लेकिन जम्मू के किसानों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सीमांत वासियों को गोलीबारी से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पांच पांच मरले के प्लाट दिए जाने का वायदे तो जुमले ही साबित हुए है। अब किसानों को भगवान के सहारे छोड़ दिया गया है। हमारी मांग है कि बारिश से जिन किसानों की फसद बर्बाद हुई है, उनको मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शनकारियों में राजेश पडगोत्रा, गगन प्रताप सिंह, यशपाल शर्मा, पुरुषोत्तम परिहार, शंकर सिंह संजु, सुरेंद्र चौहान, रोहित शर्मा और अन्य शामिल थे।