Move to Jagran APP

Kashmir Tulip Garden Festival 2021: आइए, ट्यूलिप की मुस्कान के साथ कश्मीर में गुनगुनाएं गीत

छह दिन के ट्यूलिप महोत्सव का उद्घाटन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। इसी दिन ट्यूलिप गार्ड के नजदीक ही चेरी के बाग का नींव पत्थर भी रखा जाएगा। यह बाग भी पर्यटकों के लिए ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल बनेगा। ट्यूलिप महोत्सव से कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 11:53 AM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 11:54 AM (IST)
Kashmir Tulip Garden Festival 2021: आइए, ट्यूलिप की मुस्कान के साथ कश्मीर में गुनगुनाएं गीत
डल झील के किनारे खूबसूरत वादियों में ट्यूलिप के फूल आपके कदम रोक लेंगे।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : कश्मीर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए बहार बांहें फैलाए है। डल झील के किनारे खूबसूरत वादियों में ट्यूलिप के फूल आपके कदम रोक लेंगे। शाम ढलेगी तो ट्यूलिप महोत्सव मिजाज खुश कर देगा। निश्चय है कि जिधर भी देखेंगे बस बहार ही नजर आएगी...बस आपके आने भर की देरी है। पर्यटकों को सुकून में खोने के लिए मजबूर कर देने वाला ट्यूलिप महोत्सव तीन अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह महोत्सव सैलानियों को कश्मीर की संस्कृति और परंपराओं से परिचय कराएगा ही, साथ ही कश्मीर के युवाओं के हुनर से भी मिलवाएगा।

loksabha election banner

छह दिन के ट्यूलिप महोत्सव का उद्घाटन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे

छह दिन के ट्यूलिप महोत्सव का उद्घाटन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। इसी दिन ट्यूलिप गार्डन के नजदीक ही चेरी के बाग का नींव पत्थर भी रखा जाएगा। यह बाग भी पर्यटकों के लिए ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल बनेगा। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक इदील सलीम ने बताया कि ट्यूलिप महोत्सव से कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में 25 स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें कश्मीर के लोगों की हस्तकला देखने को मिलेगी। उनके हुनर के बारे में परिचय होगा।

उत्पादों की लाइव प्रदर्शनी

पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महोत्सव पूरे प्रदेश के कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसमें हस्तकला के उत्पादों की लाइव प्रदर्शनी भी होगी। महोत्सव में पर्यटक अधिक से अधिक आएं, इसके लिए देश के कई कोनों में रोड शो पहले ही हो चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी प्रयास किए गए हैं। इसमें टूर और ट्रैवल से जुड़ी कई समितियों को भी शामिल किया गया है।

संगीत की धुन पर फव्वारों का नृत्य

शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआइसीसी) के पास साउंड और लाइट सिस्टम भी लगाया गया है। संगीत की धुन पर फव्वारे नृत्य करेंगे। हरि पर्वत किले को रोशनी से सजाया गया है। उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर खान ने महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया है।

रमजान के बाद हाउसबोट महोत्सव

पर्यटन विभाग हाउसबोट महोत्सव आयोजित करने की भी योजना बना रहा है। यह रमजान महीने के खत्म होने के बाद होगा। हाउसबोट कश्मीर में पर्यटकों को अपनी ओर हमेशा आकर्षित कर रहे हैं। इसमें डल झील के हाउसबोट को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा भी कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.