Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर एक बार फिर शीतलहर की चपेट में, हाइवे एकतरफा खुला

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार लेह में मौसम साफ रहेगा। जम्मू-कश्मीर में कोहरा छाया रहेगा। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना बनी हुई है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 12:26 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 12:36 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर एक बार फिर शीतलहर की चपेट में, हाइवे एकतरफा खुला
Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर एक बार फिर शीतलहर की चपेट में, हाइवे एकतरफा खुला

जागरण संवाददाता, जम्मू : कोहरे के प्रकोप के बीच जम्मू-कश्मीर शीतलहर की चपेट में है। शीतलहर के चलते घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि शीतलहर ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन राहत मिलने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 4 और अधिकतम तापमान भी 15 डिग्री तक सिमटने की संभावना है। ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय बदल चुका है। स्कूल सुबह देर से लगने लगे हैं। बाजारों में भी रौनक आम दिनों के मुकाबले कम है। दोपहर को जरूर बाजारों में रौनक रहती है। वहीं मौसम को देखते हुए स्कूलों में जल्द सर्दियों की छुट्टियों के आसार बनने लगे हैं।

loksabha election banner

वहीं गत सोमवार को 42 घंटे बाद खुले 270 किलोमीटर जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर आज मंगलवार को भी फंसे वाहनों को ही निकाला जा रहा है। ट्रैफिक विभाग ने जाम की स्थिति से बचने के लिए लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि वे हाइवे पर उतरने से पहले संबंधित कंट्रोल रूम से हाइवे की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर लें। अधिकारियों ने बताया कि करीब तीन दिन से बंद हाइवे के दोनों ओर सात हजार से अधिक वाहन फंसे हुए थे, जिन्हें अभी भी निकाला जा रहा है। रामबन रोड एक तरफा होने के कारण यहां जाम की स्थिति है। ऐसे में नए वाहनों को सड़कों पर उतरने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

जम्मू व कश्मीर में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। इससे ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है।

जम्मू सभाग में भद्रवाह सबसे अधिक ठंडा रहा। मैदानी इलाकों में कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कश्मीर के हर जिले में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक बारिश के आसार तो नहीं हैं परंतु आसमान में बादल छाए रहेंगे।

कोहरे के चलते तेज रफ्तार दौड़ने वाली गाड़ियां रैंगने को विवश हैं। कश्मीर संभाग के सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाब बिंदु से नीचे चल रहा है। श्रीगनगर का अधिकतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान -4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान शून्य से नीचे रहा। न्यूनतम तापमान -16.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को लेह में मौसम साफ रहेगा। जम्मू-कश्मीर में कोहरा छाया रहेगा। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबाी की भी संभावना बनी हुई है।

धुंध और कोहरे से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सोमवार को बाहरी राज्यों से जम्मू आने वाली कई रेलगाड़ियां तय समय से घंटों देरी से पहुंचीं। टाटा मूरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे 20 मिनट देरी से पहुंची। रेल प्रबंधन ने हालांकि लंबे चौड़े दावे किए थे कि कोहरे में रेलगाड़ियों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। वहीं हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी सुरक्षाबल मुस्तैद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.