Move to Jagran APP

जम्मू कश्मीर : धूप से पिघलने लगी पहाड़ों पर पड़ी बर्फ, शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जनवरी महीने में बारिश बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से नीचे ही रहने की संभावना है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 11:57 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 01:11 PM (IST)
श्रीनगर लेह राजमार्ग अभी बंद है जबकि मुगल रोड के भी जल्द खुलने के आसार नहीं हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता : दिन की खिली धूप रातों का चैन छीनने लगी है। पिछले तीन दिनों से लगातार धूप निकल रही और रात का तापमान गिरने के साथ-साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है। धूप खिलने से पहाड़ों पर गिरी ताजा बर्फ के पिघलने का सिलसिला तेजी से जारी है। जिसके चलते शरीर का चीरने वाली ठंडी हवा जारी है। खासकर सूर्य ढलते और सुबह पहले पहर से दस बजे तक शीतलहर के बीच निकलना मुश्किल हो रहा है।

loksabha election banner

पूरे जम्मू-कश्मीर में इस समय न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। कश्मीर संभाग में पहलगाम की रात सबसे ठंडी रही और न्यूनतम तापमान -11.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में तापमान पांच डिग्री से नीचे चल रहा है। वहीं सांबा में न्यूनतम तापमान दो डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू संभाग की बात करें तो भद्रवाह की रात सबसे ठंडी रही और न्यूनतम तापमान -2.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जम्मू का न्यूनतम तापमान लंबे अर्से बाद पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। रात का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पिछले सप्ताह की बारिश, बर्फबारी, कोहरे और शीतलहर के बाद तीन दिनों से लगातार खिली धूप से मौसम पिछले दिनों के मुकाबले राहत भरा हो गया है।हालांकि खिली धूप के बावजूद जम्मू संभाग में अभी भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। वहीं कश्मीर में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जनवरी महीने में बारिश, बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से नीचे ही रहने की संभावना है। साफ मौसम के चलते जम्मू-श्रीगनर राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों तरफ से खुला है। गाड़ियों की आवाजाही जारी है।वहीं श्रीनगर लेह राजमार्ग अभी बंद है जबकि मुगल रोड के भी जल्द खुलने के आसार नहीं हैं।

कहां कितना रहा तापमान :

  • स्थान अधिकतम न्यूनतम
  • जम्मू 17.1 4.7

    कटड़ा 15.4 4.5

    सांबा 15.1   2.2

    बनिहाल 9.5 2.8

    भद्रवाह 8.1 -2.6

    बटोत 7.5 0.5

    श्रीनगर 10.2 -3.6

    गुलमर्ग 1.2 -10.4

    पहलगाम 7.6 -11.8

    काजीकुंड 9.0 -4.0

    कुपवाड़ा 11.7 -4.6

    कुकरनाग 6.9 -4.9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.