Move to Jagran APP

मौसम साफ पर शीतलहर की चपेट में जम्मू कश्मीर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एकतरफा यातायात

मैदानी क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा पड़ रहा है। आज सुबह दस बजे तक इतना ज्यादा कोहरा था कि तेज रफ्तार दौड़ने वाली गाड़ियां भी रेंकने को विवश दिखी। अधिकतर गाड़ियों को हेड लाइट आन करके ही चलना पड़ रहा था। दूसरी ओर जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एकतरफा यातायात बहाल रहा।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 02:01 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 02:01 PM (IST)
मौसम साफ पर शीतलहर की चपेट में जम्मू कश्मीर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एकतरफा यातायात
पूरे कश्मीर संभाग और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : बारिश थमने के बाद से जम्मू-कश्मीर शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान का गिरना लगातार जारी है। पूरे कश्मीर संभाग और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग के बनिहाल, बटोत, भद्रवाह, पुंछ, बनी आदि क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे ही दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा पड़ रहा है। आज सुबह दस बजे तक इतना ज्यादा कोहरा था कि तेज रफ्तार दौड़ने वाली गाड़ियां भी रेंकने को विवश दिखी। अधिकतर गाड़ियों को हेड लाइट आन करके ही चलना पड़ रहा था। दूसरी ओर जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एकतरफा यातायात बहाल रहा।

loksabha election banner

श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान शून्य से 10.5 डिग्री नीचे रहा, जबकि पहलगाम में पारा शून्य से 10.3 डिग्री नीचे रहा। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में पारा 5.0 डिग्री और बटोत में शून्य से 1.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। बनिहाल और भद्रवाह में पारा शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं लद्दाख के द्रास में तापमान शून्य से 23.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़का।

मौसम विज्ञान के मुताबिक 16 जनवरी तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इधर, जम्मू संभाग में भी शीतलहर का प्रकोप है। सुबह से करीब दस बजे तक धूप नहीं निकल सकी। उसके बाद कोहरा छठा और सूर्यदेव दर्शन दिए। शुष्क मौम के कारण अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी का कारण बना हुआ है। कोहरे के बीच सुबह घरों से निकलना मुश्किल है। नमीं इतनी ज्यादा है कि सुबह पेड़-पौधों से पानी टपक रहा होता है।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एकतरफा यातायात, मुगल रोड अभी बंद : पिछले सप्ताह हुई बारिश और बर्फबारी के बाद वीरवार को पांचवें दिन भी मौसम साफ रहा। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वीरवार को बंद रहने के बाद शुक्रवार को एक तरफा खुला हुआ है। कश्मीर से जम्मू के लिए गाड़ियां रवाना की गई। मुगल रोड और श्रीनगर लेह राज मार्ग अभी बंद है। इसके जल्द खुलने के आसार नहीं हैं।

कहां कितना रहा तापमान

  • स्थान         अधिकतम     न्यूनतम
  • जम्मू          15.0           5.7
  • कटड़ा        17.6           5.0
  • बनिहाल      10.4          -2.4
  • भद्रवाह      8.3            -2.4
  • बटोत         9.8            -1.1
  • श्रीनगर     6.0            -3.4
  • गुलमर्ग       -1.2           -7.5
  • पहलगाम     2.5            -10.3
  • काजीकुंड    3.0            -7.8
  • कुपवाड़ा      7.8           -4.2
  • कुकरनाग     5.0           -7.5

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.