शास्त्रीय व उपशास्त्रीय संगीत में इम्फा की धूम
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू यूनिवर्सिटी डीन स्टूडेंट वेलफेयर की ओर से आयोजित डिस्प्ले योर
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू यूनिवर्सिटी डीन स्टूडेंट वेलफेयर की ओर से आयोजित डिस्प्ले योर टैलेंट- 2018 मुकाबले में बुधवार को शास्त्रीय गायन एकल व अर्ध शास्त्रीय गायन एकल मुकाबलों का आयोजन किया गया।
शास्त्रीय गायन में महिला कॉलेज परेड से वंशिका जराल ने पहला स्थान अर्जित किया। इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स (इम्फा) के सुनील वर्मा और लॉ स्कूल की शिवानी मिश्रा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इम्फा के शिवश महिला कॉलेज परेड के विपश्य वैद और महिला कॉलेज परेड की नंदिनी कपूर को तीसरे स्थान से संतुष्ट होना पड़ा।
अर्ध शास्त्रीय गायन में इम्फा के विक्रम ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिला कॉलेज परेड की नंदिनी कपूर व वंशिका जराल दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। इम्फा की बांदा देवी को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट मिला। ओम प्रकाश थापर, आशुतोष मंगोटा और मुकेश कुमार निर्णायक दल के सदस्य थे।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर डिपार्टमेंट प्रो. परमेश्वरी शर्मा, एसोसिएट डीन डॉ. बीके बजाज, डॉ. अनिल गुप्ता और डॉ. गरिमा गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संयोजन नाटक प्रशिक्षक सुमित शर्मा, सांस्कृतिक अधिकारी इफरा काक ने किया। पुरुषोत्तम शर्मा, नंदिनी कुमारी, रजत वालोग्रा, सनी ¨सह, रिचा शर्मा, दीक्षित शर्मा, सोनिया ¨सह, मेहक जैन, अनुप ¨सह और मानसी ने हॉल प्रबंधन किया। ध्वनि नियंत्रण कुलभूषण ठाकुर और आरिफ पॉल ने किया।