Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सिविल डिफेंस ने संभाला मोर्चा

सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर राजेश शर्मा और चीफ वार्डन परमजीत कुमार की अध्यक्षता में एक टीम ने शहर के परेड सब्जी मंडी में बिना मास्क के पैदल घूम रहे लोगों को वायरस से बचाव के लिए मास्क की अहमियत बताई और उन्हें मौके पर ही मास्क बांटे।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 05:26 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 05:26 PM (IST)
Jammu Kashmir: कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सिविल डिफेंस ने संभाला मोर्चा
महेशपुरा चौक में बिना मास्क दो पहिया वाहन चला रहे चालक को मास्क की अहमियत बताते सिविल डिफेंस के अधिकारी।

जम्मू, जागरण संवाददाता । कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए सिविल डिफेंस जम्मू ने बुधवार को एक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत लोगों को चेहरे पर मास्क लगाने, एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखने, बार बार साबुन से हाथ धोने, सेनिटाइजर कर प्रयोग करने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। सिविल डिफेंस के सदस्यों ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों में जाकर लोगों को वायरस के प्रति जागरूक करने के साथ लोगों में मास्क और सेनिटाइजर भी बांटे।

prime article banner

सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर राजेश शर्मा और चीफ वार्डन परमजीत कुमार की अध्यक्षता में एक टीम ने शहर के परेड सब्जी मंडी , महेशपुरा चौक, त्रिकुटा नगर, छन्नी हिम्मत समेत अन्य स्थानों का दौरा किया। इस दौरान बिना मास्क वाहन चला रहे लोगों या फिर बिना मास्क के पैदल घूम रहे लोगों को वायरस से बचाव के लिए मास्क की अहमियत बताई और उन्हें मौके पर ही मास्क बांटे।

इस दौरान सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर राजेश शर्मा ने पत्रकारों को कहा कि आपदा की इस घड़ी में सिविल डिफेंस की भूमिका अहम है। सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक पुलिस के साथ मिलकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर रहे है। इसके अलावा कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों में जरूरी वस्तुएं भी बांटी जा रही है।

सिविल डिफेंस टीम में डिप्टी वार्डन विनोद शर्मा, जगदीश कुमार, पोस्ट वार्डन विमल पंडिता, अमित नायर, चरणजीत कुमार, यशपाल कुमार और सेक्टर वार्डन छन्नी हिम्मत मौजूद रहे। काबिलेगौर है कि प्राकृतिक या किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक अहम भूमिका निभाते है। लोगों की जान व माल की रक्षा करने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस की यह विंग सिविल डिफेंस जवानों के साथ आम लोगों को आपदा या हादसे के समय किस प्रकार बचाव करना है के प्रति जागरूक करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK