Move to Jagran APP

Kashmir: वादी में बर्फबारी-जम्मू में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, कल से शुरू होगा 40 दिवसीय चिले कलां का दौर

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण वादी में 19 से 21 दिसंबर तक मौसम के मिजाज तीखे रहने व अधिकांश इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई थी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 11:26 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 04:29 PM (IST)
Kashmir: वादी में बर्फबारी-जम्मू में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, कल से शुरू होगा 40 दिवसीय चिले कलां का दौर
Kashmir: वादी में बर्फबारी-जम्मू में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, कल से शुरू होगा 40 दिवसीय चिले कलां का दौर

जम्मू, जेएनएन : वादी में सर्दियों का सब से कठिन दौर शुरू हो गया है। कल यानी शनिवार से घाटी में 40 दिन तक चिले कलां का दौर चलेगा। अभी से श्रीनगर मुख्य शहर के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। शीतलहर का प्रकोप भी पहले से बढ़ने लगा है। वहीं जम्मू संभाग में भी हल्की बर्फबारी के साथ चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को अपनी आगोश में ले लिया है। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। ठिठुरन व हल्की बारिश की वजह से शहर की सड़कों, मुख्य बाजारों में लोगों की संख्या कम हो गई है। हालांकि अभी तक जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर वाहनों की आवाजाही बदस्तूर जारी है। ट्रैफिक विभाग का कहना है कि ट्रैफिक कर्मी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल हाइवे पर वाहनों को एकतरफा छोड़ा जा रहा है। बारिश तेज होने पर हाइवे को बंद कर दिया जाएगा। 

loksabha election banner

वहीं घाटी में इन भीषण सर्दी के दिनों को तीन हिस्सों चिले कलां, चिले खुर्द और चिले बच्चा में बांटा गया है। 21 दिसंबर के बाद 40 दिन तक भीषण सर्दी की शुरूआत हो जाती है। इस दौरान लोगों को अधिकांश समय अपने घरों में दुबक कर ही बिताना पड़ता है।

वहीं, वीरवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत वादी में मौसम न केवल शुष्क रहा, बल्कि अधिकांश इलाकों में दिनभर धूप भी खिली। इससे दिन में लोगों कुछ हद तक ठंड से राहत मिली है। अलबत्ता न्यूनतम तापमान के लगातार जमाव बिंदु के नीचे बने रहने के कारण रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा डल झील समेत वादी के अधिकांश जलस्रोत आंशिक तौर पर जम गए हैं। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण वादी में 19 से 21 दिसंबर तक मौसम के मिजाज तीखे रहने व अधिकांश इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई थी।

उधर, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में रात भर मौसम शुष्क और ठंडा बना रहा लेकिन घने बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में एक से 13 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि देखी गई। अलबत्ता वीरवार को वादी में मौसम शुष्क रहा और श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकोंं में दिनभर धूप छाई रही। हालांकि स्थानीय लोगों के लिए वीरवार की सुबह भारी कोहरे और घने बादलों वाली रही। कोहरा छाये रहने से विजिविल्टी भी बहुत कम है। कोहरे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार दौडऩे वाली गाडिय़ां भी रैंगने को विवश हैं।

बारिश-बर्फबारी ने फिर बढ़ाया शीतलहर का प्रकोप

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सप्ताह भर से जारी शीतलहर के प्रकोप के बाद शुक्रवार दोपहर बाद शहर में हल्की बारिश शुरू हो गइ हैं। रात भर बादल छाये रहने के बाद सुबह न्यूनतम तापामन 8.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। परंतु बारिश के बाद इसमें दो से तीन डिग्री गिरावट हुइ है। अभी भी पूरे कश्मीर संभाग, लेह भद्रवाह, बनिहाल में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले शुक्रवार सुबह कोहरा कुछ कम रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को पूरे केंद्र शासित प्रदेश में बादल छाये रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ का दवाब बना हुआ है। इससे कल शनिवार को भी बरिश की संभावना है। मौसम वीरवार से ही बिगड़ने लगा और रात भर घने बादल छाये रहे। कोहरा छाये रहने से विजिविल्टी भी बहुत कम है। कोहरे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार दौड़ने वाली गाड़ियां भी रैंगने को विवश हैं। 

शुक्रवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान -2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ द्रास लद्दाख का सबसे ठंडा स्थान रहा। बीती रात यहां का तापमान शून्य से 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.