Move to Jagran APP

जम्मू : रानी पार्क में टूट गए बच्चों के झूले, फिसलने का खेल खेलते समय घायल होने का रहता है खतरा

प्लास्टिक का यह ढांचा नीचे टूट गया है जहां गड्ढा बन गया है। उसमें लोगों ने ईंट पत्थर भर दिए हैं। ऐसे में अक्सर ऊपर से फिसलते समय बच्चे जब नीचे आते हैं तो इस गड्ढे में गिरने से ईंट-पत्थर से वे घायल हो जाते हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 10:18 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 10:18 AM (IST)
जम्मू : रानी पार्क में टूट गए बच्चों के झूले, फिसलने का खेल खेलते समय घायल होने का रहता है खतरा
फिसलते समय बच्चे जब नीचे आते हैं तो इस गड्ढे में गिरने से ईंट-पत्थर से वे घायल हो जाते हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पुराना शहर बहुत घना बसा है। यहां एक तो वैसे भी पार्क बहुत कम हैं, ऊपर से जो हैं भी, उनकी नगर निगम ठीक देखभाल नहीं कर रहा है। परेड इलाके में बदहाल पड़ा रानी पार्क नगर निगम के सौंदर्यीकरण के दावों की कलई खोल रहा है। इस पार्क के बीच में बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए उपकरण टूट गए हैं। नियमित साफ-सफाई नहीं होने और डस्टबिन कम होने से पार्क परिसर में गंदगी फैली रहती है। कुछ डस्टबिन तो टूट कर बेकार हो चुके हैं, लेकिन नगर निगम को दिखाई नहीं पड़ रहा है।

loksabha election banner

रानी पार्क में लगाए गए खेल के उपकरण टूटने से वहां ऊपर से फिसलने का खेल खेलने वाले बच्चों के घायल होने की आशंका बनी रहती है। सुरंग में से फिसलते समय सबसे ज्यादा खतरा रहता है, क्योंकि इसका ढांचा टूट गया और नुकीले प्लास्टिक बच्चों के कपड़ों तक को फाड़ सकते हैं। ऐसे में वहां आने वाले अभिभावक जब तक बच्चे खेलते हैं, उनके पास ही रहते हैं, ताकि वे उनकी सुरक्षा कर सकें। यहां तीन तरफ से बच्चे फिसलते हैं। तीनों ही तरफ यही हाल है।

सामने की तरफ तो ऊपर से नीचे आने पर गड्ढे में गिरने का खतरा रहता है। प्लास्टिक का यह ढांचा नीचे टूट गया है, जहां गड्ढा बन गया है। उसमें लोगों ने ईंट पत्थर भर दिए हैं। ऐसे में अक्सर ऊपर से फिसलते समय बच्चे जब नीचे आते हैं तो इस गड्ढे में गिरने से ईंट-पत्थर से वे घायल हो जाते हैं। ऐसे में वहां बच्चों का रोना-पीटना शुरू हो जाता है।

अक्सर खेल-खेल में घायल हो जाते हैं बच्चे : स्थानीय निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह अक्सर रानी पार्क में आते हैं। यहां पर लगे पेड़-पौधे मन को सकून देते हैं, लेकिन पार्क में साफ-सफाई नहीं है। अब तो बच्चों को भी वे साथ नहीं लाते, क्योंकि यहां पर लगाए गए स्लाइडिंग उपकरण टूट चुके हैं, जिससे कई बार उनके बच्चे भी घायल हो चुके हैं। नगर निगम को बच्चों के खेलने के उपकरणों को तो ठीक करवाना चाहिए। वहीं, एक अन्य स्थानीय निवासी राजेश ङ्क्षसह ने बताया कि पुराने शहर में वैसे भी गिनती के पार्क हैं, लेकिन जो पार्क हैं, उनकी सही तरीके से संभाल होनी चाहिए। नगर निगम को जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है।

छोटे पार्क में जिम के पास फेंका जाता है कचरा : रानी पार्क के बगल में एक छोटा पार्क है। इसके एक कोने में जलशक्ति विभाग ने पानी सप्लाई के लिए छोटा सा स्टेशन बनाया है और दूसरे कोने में मंदिर की तरफ नगर निगम कचरा फेंकता है। इसके बीच में जो जगह बचती है, वहां निगम ने जिम के उपकरण लगा दिए हैं। रानी पार्क में बच्चों का स्लाइडिंग ढांचा टूट जाने से अक्सर अभिभावक अपने बच्चों को लेकर यहां आ जाते हैं, लेकिन यहां जिम के उपकरणों के पास कचरे का ढेर देखकर वे मुंह बिदकाते हैं। कचरे से उठती बदबू भी लोगों को परेशान करती है।

  • जम्मू नगर निगम लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देना चाहता है। शहर को खूबसूरत बनाने की दिशा में काम हो रहा है। रानी पार्क को भी जल्द शहर के अन्य पार्कों की तरह खूबसूरत बनाया जाएगा। यहां लगाए गए खेलने के उपकरणों को भी जल्द ठीक करवाया जाएगा। -चंद्रमोहन गुप्ता, मेयर, जम्मू नगर निगम  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.