अस्पताल के गेट पर गाड़ी में बच्चे का हुआ जन्म
आरएसपुरा उपजिला अस्पताल के गेट पर एक निजी गाड़ी में ही गर्भवती महिला ने बचे को जन्म दिया। वहां से जचा-बचा को बाद में जम्मू ले जाया गया।
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : आरएसपुरा उपजिला अस्पताल के गेट पर एक निजी गाड़ी में ही गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। वहां से जच्चा-बच्चा को बाद में जम्मू ले जाया गया। इससे महिला के परिवार वालों ने अस्पताल प्रशासन के प्रति रोष जताया है।
बड़याल ब्राह्माणा के रहने वाले परिवार का आरोप था उसे गर्भवती को अस्पताल ले जाने के लिए पहले तो एंबुलेंस नहीं मिला। बाद में फिर निजी गाड़ी से महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन किसी डॉक्टर ने उसको देखना तक उचित नहीं समझा। उसे सीधे जम्मू शालामार अस्पताल ले जाने को कहा गया। बताया गया यहां डिलीवरी नहीं कराई जाती है। वहां से जब जम्मू के जाने को निकले तो अस्पताल के गेट पर ही महिला ने गाड़ी में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला का स्थानीय लोगों ने मदद की। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम रामलाल शर्मा ने अस्पताल प्रशासन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।