चेतन भगत ने विद्यार्थियों को सफलता के गुर सिखाए
राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रसिद्ध उपन्यासकार, स्तंभकार, फिल्म लेखक, टेलीविजन हस्ती और प्रोत्साहित कर
राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रसिद्ध उपन्यासकार, स्तंभकार, फिल्म लेखक, टेलीविजन हस्ती और प्रोत्साहित करने वाले वक्ता चेतन भगत ने श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा में विद्यार्थियों से रुबरू होते हुए उन्हें जीवन में सफलता हासिल करने के गुर सिखाए। विश्वविद्यालय में चेतन भगत ने जीवन में उपलब्धियां के साथ सफलता हासिल करने के विषय पर अपनी बात रखी। भगत जो देश विदेश में युवाओं को प्रोत्साहित करने वाले लेक्चर देने के लिए लोकप्रिय हैं, ने युवाओं को बताया कि वे कैसे अपने आपको बेहतर बना सकते है। चेतन से विद्यार्थियों ने जीवन में सफल होने, मसलों का समाधान व चुनौतियों से निपटने संबंधी कई प्रश्न भी पूछे जिनका उन्होंने जवाब दिया। वीसी प्रो. संजीव जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने वाले लेक्चर की जरूरत होती है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के अलावा ज्ञान वर्धक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी होता है। विश्वविद्यालय के ट्रे¨नग व प्लेसमेंट अधिकारी बीके भाटिया ने चेतन भगत का धन्यवाद किया। स्कूल आफ साइंस के डीन प्रो. वी वर्मा ने चेतन भगत को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मां वैष्णो देवी के के दर्शन किए
प्रसिद्ध उपन्यासकार चेतन भगत ने मां वैष्णो देवी के दर्शन भी किए। वह 12 बजे आधार शिविर से हेलीकॉप्टर से आद्कुंवारी पहुंचे। इसके बाद करीब एक बजे उन्होंने मां के दरबार में दर्शन किए। चार बजे वह वापस जम्मू पहुंचे।