Move to Jagran APP

J&K Weather Update: 22 से 25 जनवरी तक बारिश, बर्फबारी की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 22 शाम से 25 जनवरी दोपहर बाद तक जम्मू-कश्मीर और कारगिल में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। इस दौरान बर्फबारी और बारिश की संभावना है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का यह दबाव पिछले प्रेशर से कमजोर रहेगा।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 08:45 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 08:45 PM (IST)
J&K Weather Update: 22 से 25 जनवरी तक बारिश, बर्फबारी की संभावना
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जम्मू में भी कोहरे का प्रकोप बना रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान लगातार पांचवें दिन भी सामान्य से लगभग छह डिग्री नीचे चल रहा है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 22 शाम से 25 जनवरी दोपहर बाद तक जम्मू-कश्मीर और कारगिल में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। इस दौरान बर्फबारी और बारिश की संभावना है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का यह दबाव पिछले प्रेशर से कमजोर रहेगा।

loksabha election banner

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल रात घाटी में काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में भी कोहरे का प्रकोप बना रहा। रविवार की सुबह से ही कोहरा छाया रहा। दोपहर तक धुंध और कोहरा छाया रहा। रविवार के चलते लोग घरों में दुबक कर रह गए हैं। दोपहर को मौसम साफ हुआ। धूप निकली लेकिन शीतलहर के बीच धूप सेकने का मजा जाता रहा। कश्मीर में ठंड लगातार परेशान कर रही है।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में 14 जनवरी को तापमान -8.4 डिग्री सेल्सियस, पिछली रात माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 13 जनवरी को माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो आठ साल पहले 14 जनवरी 2012 को दर्ज किया गया था।1991 में श्रीनगर में शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहा था। जबकि सबसे कम तापमान 31 जनवरी 1893 को दर्ज किया गया था जब पारा शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। ठंड के बीच डल झील सहित दूसरे सभी जलस्रोत जम गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार घाटी में न्यूनतम तापमान दूसरे हिस्सों के मुकाबले काफी नीचे बना हुआ है।पहलगाम में तापमान शून्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कश्मीर के प्रवेश द्वार क़ाज़ीगुंड में पिछली रात 10.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले कम हुआ और शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। कोकरनाग में तापमान शून्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो पहले की रात जैसा था। कुपवाड़ा में पिछली रात माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले उत्तरी कश्मीर जिले में पारा माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।मौसम अधिकारी अनुसार गुलमर्ग, विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट में तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में शून्य से नीचे 12.1 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में शून्य से 17.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू का अधिकतम तापमान 16.4, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 15.9, न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह की रात जम्मू संभाग की सबसे ठंडी रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.