Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: सितंबर के अंतिम सप्ताह में अच्छी बारिश होने की संभावना

मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह का हवा का दबाव बनने लगा है उसे देखते हुए लग रहा है कि इस माह के अंत में अच्छी बारिश हो सकती है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 12:45 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 12:45 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: सितंबर के अंतिम सप्ताह में अच्छी बारिश होने की संभावना
Jammu Kashmir Weather: सितंबर के अंतिम सप्ताह में अच्छी बारिश होने की संभावना

जम्मू, जागरण संवाददाता: गर्मी जाते-जाते भी बेहाल कर रही है।पसीना परेशान कर रहा है। लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन यह इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। लेह, लद्दाख, कारगिल को छोड़ जम्मू-कश्मीर के अधकितर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।

loksabha election banner

कश्मीर में मौसम में बदलाव के कारण हल्की गिरावट तो आई है लेकिन अभी भी तापमान सामान्य से अधिक ही चल रहा है। वहीं जम्मू का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। अक्सर सितंबर के दूसरे पखवाड़े में ऐसी की जरूरत कम हो जाती थी लेकिन इस वर्ष अभी भी ऐसी की जरूरत पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने के बाद अब मानसून अंतिम चरण में है। बारिश के आसार कम ही हैं।मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिस तरह का हवा का दबाव बनने लगा है उसे देखते हुए लग रहा है कि इस माह के अंत में अच्छी बारिश हो सकती है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 36.1, न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 30.4, न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा।बटोत का अधिकतम तापमान 28.7 न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा।कटड़ा का अधिकतम तापमान 32.7, न्यूनतम तापमान 22.2, भद्रवाह का अधिकतम तापमान 30.5, न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 30.4, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 26.7, न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

काजीगुंड का अधिकतम तापमान 28.5, न्यूनतम तापमान 11.4, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 27.9 न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 20.5, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 26.2, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 26.2, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.