Central University Jammu: केन्द्रीय विवि के छात्रों ने जागरूकता शिविर में सीखे आपदा प्रबंधन के गुर
आपदा प्रबंधन के उपायों के प्रति केन्द्रीय विश्व विद्यालय जम्मू के छात्रों को जागरूक करने के लिए सिविल डिफेंस जम्मू ने विश्व विद्यालय परिसर में पांच दिनों को शिविर लगाया। शिविर मंगलवार को समाप्त हो गया। समापन्न पर विश्व विद्यालय के वाइस चांसलर अशोक आइमा विशेष तौर पर मौजूद रहे।
जम्मू, जागरण संवाददाता : आपदा प्रबंधन के उपायों के प्रति केन्द्रीय विश्व विद्यालय जम्मू के छात्रों को जागरूक करने के लिए सिविल डिफेंस जम्मू ने विश्व विद्यालय परिसर में पांच दिनों को शिविर लगाया। शिविर मंगलवार को समाप्त हो गया। शिविर के समापन्न मौके पर विश्व विद्यालय के वाइस चांसलर अशोक आइमा विशेष तौर पर मौजूद रहे। शिविर के दौरान छात्रों को प्राथमिक उपचार, आग पर काबू पाने के उपाये, हादसे के बाद घायल व्यक्ति को किसी तरह सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जाना है के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में करीब पचास छात्रों ने भाग लिया।
विश्व विद्यालय के वाइस चांसलर अशोक आइमा ने सिविल डिफेंस और होमगार्ड द्वारा केन्द्रीय विश्व विद्यालय में जागरूकता शिविर लगाने पर आभार व्यक्त किया। शिविर में जो छात्रों ने सीखा है का प्रयोग वे भविष्य में जरूरत के समय करेंगे।
वहीं, डिप्टी कंट्रोलर (डीएसपी) शशी ठाकुर सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों ने मौजूदा समय में अहम भूमिका है। स्वयं सेवक दूसरों की मदद और उनकी जान व माल की रक्षा करने के लिए हमेशा तैयार रहते है। राष्ट्रीय के निर्माण में भी सिविल डिफेंस स्वयं सेवकों का अहम योगदान है, जो दूसरों की मदद के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल देते है। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन परमजीत कुमार, डिप्टी डिवीजनल वार्डन आर विजय मंगोत्रा ने भी छात्रों को आपदा प्रबंधन के गुरु सीखाए। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय विश्व विद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार डाक्टर विकास गुप्ता ने किया।