Move to Jagran APP

कश्मीर में इस हेल्पलाइन नंबर से अपनों से बात कराने व मिलाने में मदद करेगी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने ट्वीट कर 14411 व 9469793260 नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा-कश्मीर में अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे लोगों के लिए इसे शुरू किया गया है

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 10:29 AM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 10:56 AM (IST)
कश्मीर में इस हेल्पलाइन नंबर से अपनों से बात कराने व मिलाने में मदद करेगी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
कश्मीर में इस हेल्पलाइन नंबर से अपनों से बात कराने व मिलाने में मदद करेगी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

जम्मू, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब) ने करीब दो साल पहले कश्मीर में जिस मददगार हेल्पलाइन को शुरू किया था, उससे अब तक सैकड़ों लोगों को मदद मिल चुकी है। अब देश के विभिन्न भागों में रहने वाले लोग जो कश्मीर में अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए भी इसे शुरू किया गया है। इसके लिए लोग '14411' नंबर और 9469793260 पर संपर्क कर सकते हैं।

loksabha election banner

केरिपुब ने ट्वीट कर लोगों से इन नंबरों पर संपर्क करने के लिए कहा है। केरिपुब के अधिकारियों के अनुसार जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के बाद जो हालात बने हैं, उसमें कई लोग कश्मीर में अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे लोगों की सहायता के लिए ही इसे शुरू किया गया है। कश्मीर घाटी में राज्य प्रशासन ने लैंडलाइन टेलीफोन और मोबाइल टेलीफोन बंद कर दिए थे। इसके बाद से कई लोग कश्मीर में अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे।

हालांकि प्रशासन ने इसके लिए व्यवस्था की हुई थी। अब हजारों लैंडलाइन फोन फिर से बहाल कर दिए गए हैं, लेकिन कई क्षेत्रों में अभी भी फोन बंद हैं। केरिपुब की यह हेल्पलाइन अब कई लोगों के लिए मददगार साबित हो सकती है। 24 घंटे निशुल्क नंबर 14411 पर केरिपुब मददगार से कोई भी संपर्क साध सकता है। इस नंबर से लोगों ने सहायता लेना शुरू भी कर दी है।

सैकड़ों लोग चौबीस घंटों इस नंबर पर संपर्क कर अपने परिजनों से बातचीत कर उनका हाल जान चुके हैं। केरिपुब के अधिकारियों के अनुसार इससे लोगों को मदद मिल रही है।

गौरतलब है कि पहले कश्मीर में नंबर बंद होने के कारण केरिपुब की '14411' को बंद कर दिया गया था। उसकी जगह 9469793260 को शुरू किया गया था। अब एक बार फिर इस हेल्पलाइन को शुरू किया गया है। 

पढ़ेंः जम्‍मू-कश्मीर: 2 दिन में ATM से निकले 800 करोड़, आज से मिडिल स्‍कूल भी खुले, आम लोगों का रेडियो बना सहारा

जम्मू-कश्मीर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.