केद्रीय गृह मंत्रालय अमरनाथ यात्रियो पर हमले से उपजे हालात पर पूरी नजर रखे हुए है
केद्रीय गृह मंत्रालय अमरनाथ यात्रियो पर हमले से उपजे हालात पर पूरी नजर रखे हुए है।
जम्मू, [राज्य ब्यूरो] । मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के साथ सोमवार देर रात दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग मे घटनास्थल का दौरा कर राहत अभियान को तेजी दी।
केद्रीय गृह मंत्रालय अमरनाथ यात्रियो पर हमले से उपजे हालात पर पूरी नजर रखे हुए है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली से विशेष विमान को श्रीनगर भेजा है, जो सुबह मृतको के शवो को लेकर रवाना हो जाएगा।
रात करीब साढ़े ग्यारह बजे श्रीनगर मे उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने राज्य पुलिस के डीजीपी डॉ. एसपी वैद व कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर से बैठक कर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित की। इसके बाद वह मुख्यमंत्री के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले निर्मल सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर राहत अभियान जारी है। प्रशासन ने घायलो के बेहतर इलाज के लिए पूरी व्यवस्था की है। उन्होने बताया कि राज्य मे यात्रा की सुरक्षा को और पुख्ता किया गया है। यात्रा को सुचारु रखने पर उन्होने कहा कि इस पर विचार विमर्श जारी है। पूरी कोशिश की जाएगी कि बाबा अमरनाथ यात्रा न रुके। उन्होने गृह मंत्रालय की ओर से यात्रियो के शवो को ले जाने के लिए विमान भेजे जाने की पुष्टि की।