Move to Jagran APP

जिला राजौरी के केरी गांव में पाकिस्तान ने दागे गोले, जवानों ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

फिलहाल अभी भी सीमा पर शांति बनी हुइ है। वहीं भारतीय जवान पूरी तरह से चौकसी बनाए हुए हैं। गांववासियों को भी सचेत रहने के लिए कहा गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 10:55 AM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 10:55 AM (IST)
जिला राजौरी के केरी गांव में पाकिस्तान ने दागे गोले, जवानों ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब
जिला राजौरी के केरी गांव में पाकिस्तान ने दागे गोले, जवानों ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू, जेएनएन। जिला राजौरी में नियंत्रण रेखा से सटे गांव केरी में आज सुबह तड़के पाकिस्तानी सैनिकों ने अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। फिलहाल इस गोलाबारी में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं हैं परंतु भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। अभी दोनों आेर से गोलाबारी बंद है परंतु केरी गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। भारतीय जवानों ने गांववासियों से सुरक्षित स्थानों में रहने की हिदायत दे रखी है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजे के करीब पाकिस्तानी सैनिकों ने केरी सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। चौकियों में तैनात भारतीय जवानों ने भी जवाब में जमकर गोलाबारी की। उन्होंने भी पाकिस्तान की उन चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की जहां से यह मोटार्र शैल दागे जा रहे थे। करीब एक घंटे तक रूक-रूक कर चली इस गोलाबारी के दौरान किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। सुबह का समय होने की वजह से लोग अभी घरों के कामकाज के लिए बाहर निकलते ही थे कि गोलाबारी शुरू हो गइ।

उन्होंने परिवार सहित सुरक्षित स्थानों की होड़ ले ली। वहीं भारतीय सेना के जवान भी गांववासियों की मदद के लिए वहां पहुंच गए। भारतीय जवानों की सख्त जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी की गोलाबारी बंद हो गइ। फिलहाल अभी भी सीमा पर शांति बनी हुइ है। वहीं भारतीय जवान पूरी तरह से चौकसी बनाए हुए हैं। गांववासियों को भी सचेत रहने के लिए कहा गया है। पिछले तीन दिनों के बीच पाकिस्तान ने यह दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.