Move to Jagran APP

पाकिस्तानी सैनिकों ने अखनूर सेक्टर में शुरू की गोलीबारी, भारतीय जवान भी दे रहे मुंह तोड़ जवाब

भारतीय जवानों का ध्यान भटकाने और उन्हें उकसाने के लिए पाकिस्तानी सैनिक आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 12:36 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 12:36 PM (IST)
पाकिस्तानी सैनिकों ने अखनूर सेक्टर में शुरू की गोलीबारी, भारतीय जवान भी दे रहे मुंह तोड़ जवाब
पाकिस्तानी सैनिकों ने अखनूर सेक्टर में शुरू की गोलीबारी, भारतीय जवान भी दे रहे मुंह तोड़ जवाब

जम्मू, जेएनएन। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सैनिक अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे केरी बटल और पलांवाला इलाके में सुबह से ही भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी कर रहे हैं। भारतीय जवान भी पाक सैनिकों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुई गोलीबारी अभी भी रूक-रूक जारी है। हालांकि बीच में पाक सैनिकों ने चौकियों को निशाना बनाते हुए मोटार्र भी दागे। सैन्य सूत्रों के अनुसार अभी तक हो रही गोलीबारी में किसी तरह का नुकसान नहीं है।

loksabha election banner

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखला हुआ है। गुलाम कश्मीर में बनाए गए लांचिंग पैड में मौजूद आतंकवादियों को भारतीय सीमा में दाखिल कराने की फिराक में है। जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने के लिए वह इस गोलाबारी की आड़ में इन आतंकियों को किसी भी तरह भारतीय सीमा में दाखिल कराना चाहता है। भारतीय जवानों का ध्यान भटकाने और उन्हें उकसाने के लिए पाकिस्तानी सैनिक आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं।

आज सुबह जब पाकिस्तानी की अोर से केरी बटल और पलांवाला में गोलीबारी शुरू की तो सीमा सटे से इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। लोग पअने घरों में छिप गए। अभी भी दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। सेना ने रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। सनद रहे कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पहली सितंबर को पुंछ नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की जिसमें एक जवान शहीद हो गया था। जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की कई चौकियां ध्वस्त कर दी। इसमें कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी सूचना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.