राज्यपाल ने प्रो. वंदना की पुस्तक का किया विमोचन
जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्यपाल एनएन वोहरा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू की एसोसिएट प्रो. वंदना श
जागरण संवाददाता, जम्मू : राज्यपाल एनएन वोहरा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू की एसोसिएट प्रो. वंदना शर्मा द्वारा अनुवादित कहानी संग्रह का विमोचन किया। मूलत: ये कहानियां साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मदन मोहन के पुरस्कृत डोगरी लद्यु कथा संग्रह 'दुद्ध, लहु, जेहर' से हैं। जिसका अंग्रेजी अनुवाद 'वेटिंग फॉर नीलकंठ एंड अदर स्टोरीज' है।
'वेटिंग फॉर नीलकंठ एंड अदर स्टोरीज' व्यक्तिगत, सामाजिक और मनो स्तर पर वैश्विक, मानवीय पीढ़ाओ से संबंधित 12 लघु कथाओं का संग्रह है। अंग्रेजी विभाग केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू की सहायक प्रो. डॉ. नीना गुप्ता ने इस अवसर पर पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा पेश की।
राज्यपाल ने सभी शिक्षा संस्थानों में साहित्य गतिविधियों के प्रोत्साहन के उच्च महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षकों तथा साहित्यक कामों का अनुवाद करने में निपुण अन्य लोगों में हो रही कमी के चलते उच्च गुणवत्ता वाले साहित्य को सयम तथा संस्कृतियों के लिए बचाए रखने में कठिनाई पैदा हो रही है। राज्यपाल ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के तुलनात्मक धर्म तथा सभ्यताओं के केंद्र के प्रो. एमएच. जफर को बिखरे हुए कश्मीरी साहित्य को इकट्ठा कर भविष्य की पीढि़यों के लिए इस मुल्यवान विरासत को बचाने का सुझाव दिया।
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के उपकुलपति प्रो. अशोक ऐमा, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू की विवेकानंद चेयर के प्रो. एसके शर्मा, लेखक, आलोचक ललित मंगोत्रा, प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमके. शर्मा, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के प्रो. एमएच जफर अकादमी के अतिरिक्त सचिव डॉ. अरविंद्र सिंह अमन, वास्तुकार एवं मदन मोहन के सुपुत्र अजय शर्मा, हरगोपाल शर्मा, लेखक एवं पत्रकार योगिता यादव इस अवसर पर उपस्थित थे।