Move to Jagran APP

जगदीप के डोगरी कहानी संग्रह सैंक्शन का विमोचन

जागरण संवाददाता, जम्मू : नाट्य लेखक एवं रंगकर्मी जगदीप दुबे के पहले कहानी संग्रह 'सैंक्शन' क

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 02:57 AM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 02:57 AM (IST)
जगदीप के डोगरी कहानी संग्रह सैंक्शन का विमोचन
जगदीप के डोगरी कहानी संग्रह सैंक्शन का विमोचन

जागरण संवाददाता, जम्मू : नाट्य लेखक एवं रंगकर्मी जगदीप दुबे के पहले कहानी संग्रह 'सैंक्शन' का विमोचन निदेशक रेडियो कश्मीर जम्मू अंजलि शर्मा, डोगरी संस्था के अध्यक्ष प्रो. ललित मगोत्रा एवं वरिष्ठ साहित्यकारों ने सामूहिक रूप से किया। डोगरी संस्था की ओर से केएल सहगल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार छत्रपाल, प्रकाश प्रेमी, डॉ. आदर्श पुस्तक पर समीक्षात्मक पेपर पढ़े। कार्यक्रम में कई साहित्यकार एवं रंगकर्मी मौजूद थे।

loksabha election banner

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंजलि शर्मा ने कहा कि वह उन्हें बतौर नाट्य लेखक जानती हैं। उन्होंने रेडियो और दूरदर्शन के लिए कई नाटक लिखे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की उनके नाटकों की तरह कहानियों को भी पसंद किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए डोगरी संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने डोगरी साहित्य के उत्थान के लिए, जिस तरीके से कार्य किया है, उससे दूसरे संगठनों को भी शिक्षा लेनी चाहिए।

स्वागत भाषण में डोगरी संस्था के अध्यक्ष प्रो. ललित मगोत्रा, जिन्होंने पुस्तक की प्रस्तावना भी लिखी है, ने कहा कि दुबे की सभी कहानियां लीक से हट कर हैं। वह कह सकते हैं कि डोगरी साहित्यिक की क्यारी में एक अच्छा फूल खिला है। कहानियों की भाषा एवं उड़ान जरूर पाठकों को प्रभावित करेगी।

जगदीप दुबे ने पुस्तक में से एक कहानी पढ़ी एवं कहानी लेखन के अनुभव साझा किए। उन्होंने पुस्तक के प्रकाशन में सहयोग करने वालों का भी आभार जताया। मंच संचालन संस्था के महासचिव डॉ. निर्मल विनोद ने किया। संस्था की सचिव डॉ. चंचल भसीन ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.