कविता संग्रह 'गूंज' का विमोचन
जागरण संवाददाता, जम्मू : एमएलसी रमेश अरोड़ा के कविता संग्रह 'गूंज' का राज्यपाल एनएन बोहरा ने
जागरण संवाददाता, जम्मू : एमएलसी रमेश अरोड़ा के कविता संग्रह 'गूंज' का राज्यपाल एनएन बोहरा ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में विमोचन किया। अरोड़ा ने इस पुस्तक को अपने पुत्र को समर्पित किया है। उसकी 2016 में युवा अवस्था में ही मृत्यु हो गई थी। ये कविताएं विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक और समकालीन मुद्दों पर लेखक की सोच और एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में उनके जीवन में अनुभव को दर्शाती हैं।
विधान परिषद के चेयरमैन हाजी अनायत अली और विधायक सतपाल शर्मा ने भी इस अवसर पर सम्बोधित कर अरोड़ा की पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त किये। अपने जीवन के अनुभवों के बारे में लिखने में अरोड़ा के प्रयास की सराहना करते हुए रज्यपाल ने कहा कि पुस्तक राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए लाभकारी होगी। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित विधायकों और अन्य गणमान्यों से राज्य में शाति एवं समानता की बहाली के लिए उत्साहपूर्वक कार्य करने का आग्रह किया।
वधानमंडल के सदस्य नरेश गुप्ता, अशोक खजूरिया, गुलाम नबी मोगा, शौकत हुसैन गनई, चरणजीत खालसा, विक्रम रंधावा, कानून सचिव अब्दुल मजीद भट्ट और जम्मू विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. आरडी शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे।