अब हड्डियों के कैंसर का इलाज संभव
जम्मू: हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत गुप्ता ने कहा कि आर्थोपैडिक आनकालोजी हड्डियों के रोग की एक नई तकनी
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 07:32 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 07:32 AM (IST)
जम्मू: हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत गुप्ता ने कहा कि आर्थोपैडिक आनकालोजी हड्डियों के रोग की एक नई तकनीक आ है। इसमें हड्डियों तथा सॉफ्ट टिश्यू में होने वाले ट्यूमर का इलाज सरल तथा सस्ते तरीके से किया जा सकता है। डॉ. रजत शनिवार को यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब हड्डी के कैंसर या किसी भी टिश्यू में कैंसर या रसोली होने की सूरत में अंग काटने की जरूरत नहीं होती। अब आपरेशन से हड्डी बदली जा सकती है। उन्होंने कहा कि अब हड्डियों का कैंसर जानलेवा साबित नहीं हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हड्डियों का कैंसर छाती व शरीर के अन्य अंगों तक भी फैल सकता है। उन्होंने इसका इलाज समय पर करवाने को कहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें