Move to Jagran APP

कश्मीर में लौट रहा है बालीवुड, नवंबर महीने में करीब 14 लाख पर्यटक पहुंचे

जम्मू कश्मीर एक बार फिर पहले की तरह रुपहले पर्दे पर नजर आए। इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर अपनी सांस्कृतिक विरासत और पहचान के लिए जाना जाता है। यह भी कहा कि प्रदेश में विकास मान्य होगा जो अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुुंचेगा।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 08:17 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 08:17 AM (IST)
कश्मीर में लौट रहा है बालीवुड, नवंबर महीने में करीब 14 लाख पर्यटक पहुंचे
जम्मू कश्मीर अपनी सांस्कृतिक विरासत और पहचान के लिए जाना जाता है।

श्रीनगर, जेएनएन। डल झील पर बीते दिनों आयोजित एक सांंस्कृतिक कार्यक्रम और जम्मू कश्मीर फिल्म नीति का उल्लेख करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि उनका मकसद स्पष्ट है कि जम्मू कश्मीर एक बार फिर पहले की तरह रुपहले पर्दे पर नजर आए। इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर अपनी सांस्कृतिक विरासत और पहचान के लिए जाना जाता है। इसका संरक्षण हो। यह भी कहा कि प्रदेश में विकास मान्य होगा जो अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुुंचेगा। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। हमने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। प्रशासन में पारदर्शिता लाई है। जुलाई में कश्मीर में 12 लाख के करीब पर्यटक आए थे, नवंबर में यह आंकड़ा 13.46 लाख हो गया।

loksabha election banner

सतपाल मलिक के बयान पर प्रतिक्रिया से इनकार

प्रदेश के पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक द्वारा कश्मीर में अक्टूबर में हुई आतंकी घटनाओं के संदर्भ में दिए गए बयान पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि सतपाल मलिक मेरे मित्र हैं, मैं उनका जवाब नहीं दूंगा। अगर आप आंकड़ों की तुलना करेंगे तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। विधानसभा चुनाव पर कहा कि संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री विस्तार से इस मुद्दे पर अपनी बात रख चुके हैं। संसद में कही गई बात के मायने क्या होते हैं, यह सभी जानते हैं। ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि जम्मू कश्मीर में चुनाव न कराएं जाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.