श्राइन बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने लगाया अवैध नियुक्ति का आरेाप
????? ????????? ????? ?????? ????? ???????? ?????? ????? ?? ???? ???? ?????? ???? ????? ?? ????? ?????? ?? ??????????? ???? ?? ???? ????? ??? ?????? ?? ???? ?? ?? ????? ?? ?????? ?? ??? ?? ?? ?? ?? ??????????? ??????????? ?? ??? ?? ?? ????? ?? ???? ?????? ?? ??????? ?? ??????? ?? ??????? ?????? ?? ????? ?????
जागरण संवाददाता, जम्मू : श्राइन बोर्ड कर्मचारी यूनियन कटड़ा ने श्री माता वैष्णो देवी बोर्ड पर पिछले दरवाजे से नियुक्तियां करने का आरोप लगाया है। यूनियन का आरोप है कि बोर्ड ने नियमों को ताक पर रख कर दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को काम पर रख लिया। यह आरोप यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए।
श्राइन बोर्ड कर्मचारी यूनियन कटड़ा के प्रधान राज कुमार और महासचिव पुरुषोत्तम सिंह ने कहाकि बोर्ड के नियमों के तहत कर्मचारी की नियुक्ति से पूर्व बोर्ड को समाचार पत्रों में नोटिस देना होता है। इसके बाद इंटरव्यू और उसके योग्यता के आधार पर कर्मचारी की नियुक्ति की जाती है। बोर्ड के कुछ सदस्यों ने इसके विपरीत दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पिछले दरवाजे से नौकरी दे दी। वहीं, यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि श्राइन बोर्ड में कर्मचारियों की भारी किल्लत है। छोटे कर्मचारियों पर काम का भारी दबाव है। वहीं, इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को लागू रखने, टाइम बाउंड प्रमोशन देने, सेवानिवृत्त होने के बाद नारायणा अस्पताल में उपचार की सुविधा देने, सफाई कर्मियों को एसआरओ 46 का लाभ दिया जाए, जिसके तहत उनके बच्चों को बोर्ड में नौकरियां मिल पाए। पांच वर्ष से अधिक समय तक बोर्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर उनकी मांगों को माना नहीं गया तो वह प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। आरोप बेबुनियाद : सीईओ
श्री माता वैष्णो देवी बोर्ड के सीईओ सिमरणदीप सिंह ने यूनियन के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड कर्मचारियों के कल्याण के लिए समय समय पर कदम उठाता रहता है। जो अपने आप को यूनियन के प्रधान बता रहे है वे बोर्ड के कर्मचारी हीं नहीं है। बोर्ड में यूनियन के पंजीकरण का कोई प्रावधान नहीं है।