Jammu Kashmir BJP: भाजयुमो की जम्मू-कश्मीर प्रदेश इकाई के पदाधिकारी मनोनीत
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर इकाई के पदाधिकारियों के अलावा कार्यकारी कमेटी सदस्यों व जिला अध्यक्षों के नाम मनोनीत किए है।
जागरण संवाददाता, जम्मू : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर इकाई के पदाधिकारियों के अलावा कार्यकारी कमेटी सदस्यों व जिला अध्यक्षों के नाम मनोनीत किए है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अरुणदेव सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व संगठन महामंत्री अशोक कौल की सलाह पर श्रेया सेठी, अखिल पराशर, हरिओम शर्मा, रिंकू चौधरी, अभिषेक सलाथिया, दमनजीत सिंह व प्रीति चौधरी को भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।
कपिल सिंह चिब, अंजू भारती व बिलाल पार्रे को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई और पंकज शर्मा, विजय परोच, गौरव बलगोत्रा, रंजीत सिंह, तवहीद बजाज, राहुल वैद व चंद्र भानु को सचिव, अरुण बख्शी को कोषाध्यक्ष, साहिल शर्मा व संजीव मन्हास को अतिरिक्त कोषाध्यक्ष, गौरव परगाल को कार्यालय सचिव, दीक्षांत शर्मा व दर्शन कुमार को अतिरिक्त कार्यालय सचिव बनाया गया। विकास शर्मा को मीडिया सचिव, अतुल शर्मा, मुकुल पादा व रईस अहमद शाह को अतिरिक्त मीडिया सचिव, गौरव को प्रचार सचिव, विनोद सिंह व रोहित शर्मा को अतिरिक्त प्रचार सचिव, रोहित वर्मा को सोशल मीडिया सचिव जबकि अजय भारती, राकेश देव व ताहिर वानी को सोशल मीडिया टीम का सदस्य मनोनीत किया गया।
एडवोकेट वरुण कोतवाल को कानूनी मामलों का प्रभारी जबकि एडवोकेट कनव शर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है। अतुल शर्मा को कैंपस प्रभारी जबकि अखिल वर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है और भानु प्रताप को स्टडी सर्किल का प्रभारी व एडवोकेट सोहित को सह-प्रभारी बनाया गया है। राहुल शर्मा, जिम्मी, सन्नी, विकास संब्याल, केशव खजूरिया, दलजीत ¨सह, संजय परिहार, जीवन शर्मा व निश्चल गुप्ता को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
वहीं इशांत गुप्ता, राजेश्वर सिंह व संजय शर्मा को जम्मू के लिए प्रोग्राम कोआर्डिनेटर बनाया गया है और उमर सुल्तान, हमीद भट्ट व तौसीफ को कश्मीर के लिए प्रोग्राम कोआर्डिनेटर बनाया गया है। इसके अलावा मोर्चा की विभिन्न जिला इकाईयों के अध्यक्षों के नाम भी मनोनीत किए गए है।