Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: भारत माता के सिपाहियों की तरह राष्ट्रहितों का संरक्षण करें भाजपा कार्यकर्ता : रैना

शुक्रवार को भाजपा की जम्मू पश्चिम जिला इकाई के शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए रविन्द्र रैना ने कहा कि कार्यकर्ता बेहतर समन्वय के साथ पार्टी को जमीनी सतह पर मजबूत करने की दिशा में कार्रवाई करें।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 06:39 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 06:39 PM (IST)
Jammu Kashmir: भारत माता के सिपाहियों की तरह राष्ट्रहितों का संरक्षण करें भाजपा कार्यकर्ता : रैना
भाजपा की जम्मू पश्चिम जिला इकाई के शक्ति केंद्र प्रमुखों का सम्मेलन किया गया

जम्मू, राज्य ब्यूरो : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भारत माता के सिपाहियाें की तरह राष्ट्रीय हितों का संरक्षण व तिरंगे का सम्मान करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को भाजपा की जम्मू पश्चिम जिला इकाई के शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए रविन्द्र रैना ने कहा कि कार्यकर्ता बेहतर समन्वय के साथ पार्टी को जमीनी सतह पर मजबूत करने की दिशा में कार्रवाई करें। शक्तिनगर के जगत रिजार्ट में इस सम्मेलन में रविन्द्र रैना के साथ जम्मू-पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा व संगठन महामंत्री अशोक कौल ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका हौसला बढ़ाया।

loksabha election banner

रैना ने कहा कि जिला विकास परिषद चुनाव में कामयाबी से भाजपा प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी बनती है कि वे समपर्ण भाव से लोगों को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। रैना ने कहा देश को समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं का जम्मू कश्मीर में लोगों को पूरा सहयोग मिल रहा है। वहीं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कार्यकर्ताओं काे संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने रुकना नहीं सीखा है। नेताओं से लेकर कार्यकर्ता स्तर तक सभी लोगों की सेवा में हाजिर हैं।

प्रदेश में आतंकवाद की चुनौतियों व कोरोना से उपजे हालात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच जाना नहीं छोड़ा। सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता इसी जज्बे के साथ लोगों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कार्रवाई करें। सम्मेलन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा व संगठन महामंत्री अशोक कौल ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को कामयाब बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार विमर्श किया। इस दौरान जोर दिया गया कि पार्टी कार्यकर्ता जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ जमीनी सतह तक पहुंचाने की दिशा में जोरशोर के साथ कार्रवाई करें।

इस दौरान महासचिव विबोध गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन में जम्मू नगरनिगम के मेयर चन्द्र मोहन गुप्ता, जम्मू पश्चिम की प्रभारी रेखा महाजन, जिला प्रधान मुनीश खजूरिया, जिला सह प्रभारी शैलेजा गुप्ता, पार्टी नेता मुनीश शर्मा, अरविंद गुप्ता, वीनू खन्ना, रजनी सेठी, संजीता डोगरा, प्रभात सिंह जम्वाल, प्रमोदी कपाही, डा प्रदीप महोत्रा, संजय खन्ना भी मौजूद थी। शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन में जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रधानों, जम्मू नगरनिगम के कारपोरेटरों, मोर्चा प्रधानों व शक्ति केंद्र प्रमुखों ने हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.