Move to Jagran APP

मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान से केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगी पार्टी

प्रदेश भाजपा ने राज्य के विभिन्न जिलाें में पांच लाख से अधिक घरों में भाजपा के झंडे फहराने का लक्ष्य रखा है। ये झंडे जम्मू संभाग के साथ कश्मीर व लद्दाख में भी फहराए जाएंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 11:44 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 11:44 AM (IST)
मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान से केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगी पार्टी
मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान से केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगी पार्टी

जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर में चुनावी लक्ष्य हासिल करने के लिए मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान के जरिए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के साथ जमीनी सतह पर केंद्र प्रायोजित याेजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगी।

loksabha election banner

अभियान का शुभारंभ मंगलवार को जम्मू दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के घरों में भाजपा के झंडे फहराकर किया। पहले दिन पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता, जम्मू के मेयर चन्द्र मोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा के घरों में भाजपा के झंडे फहराए गए। प्रदेश भाजपा ने राज्य के विभिन्न जिलाें में पांच लाख से अधिक घरों में भाजपा के झंडे फहराने का लक्ष्य रखा है। ये झंडे जम्मू संभाग के साथ कश्मीर व लद्दाख में भी फहराए जाएंगे।

खन्ना ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के मजबूत परिवार है जिसका लक्ष्य देश का विकास है। इस मुहिम के तहत हर क्षेत्र में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के घरों पर पार्टी का झंडा व कमल के निशाना लगाए जाएंगे। अभियान को जमीनी सतह तक कामयाब बनाया जाएगा।

वहीं रविन्द्र रैना ने कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान के तहत जम्मू कश्मीर में पांच लाख से अधिक झंडे फहराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के दस लाख के करीब लाभार्थी हैं। पार्टी ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ उठाने वाले पांच लाख लाभार्थियाें के घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि भाजपा का यह अभियान राज्य में दो मार्च तक जारी रहेगा। इस कामयाब बनाने के लिए पार्टी के नेता सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जम्मू में पीडीपी को झटका, विधायक सहित कई नेता भाजपा में शामिल

संसदीय चुनाव की तैयारियों के बीच जम्मू क्षेत्र के पीडीपी के कई वरिष्ठ नेता मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पीडीपी नेताओं के साथ रामबन से विधायक रहे भारत गांधी भी भाजपा में शामिल हो गए। त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय उपअध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने पार्टी मुख्यालय में इन नेताओं व उनके समर्थकों का भाजपा में स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना व अन्य कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए खन्ना ने कहा कि भाजपा मोदी के विकास मंत्र के साथ संसदीय चुनाव में शानदार जीत हासिल करेगी। लोगों को भाजपा पर विश्वास है, यही कारण है कि हर वर्ग, राजनीतिक सोच के लोग भाजपा में आ रहे हैं। भाजपा में उनकी आकांक्षाएं नजरअंदाज नही होंगी।

इसी बीच मंगलवार को भाजपा में शामिल होने वालों में भाजपा-पीडीपी सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा रखने वाले पीडीपी के पूर्व वाइस चेयरमैन भूषण डोगरा, पीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिजीत जसरोटिया, पीडीपी के जोनल प्रधान स बचन सिंह, उप प्रधान संतोख सिंह, बिशन दास, सरंपच दिलीप कुमार, मदन लाल, सागर चंद, कैप्टेन गुरूदयाल, चौधरी रामदास व बहादुर लाल मुख्य थे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भाजपा को मजबूत बनाने के लिए पूरा सहयोग देंगे। वहीं रविन्द्र रैना ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ समाज को सशक्त बनाने के प्रयास कर रही है। भाजपा ने तेज विकास की अपनी नीति से लोगों का दिल जीता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.