Move to Jagran APP

संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देगी भाजपा

राज्य ब्यूरो जम्मू प्रदेश भाजपा राज्य के तीनों खित्तों में मनाए जाने वाले संगठन पर्व में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर विधानसभा चुनाव में 35 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखेगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 08:19 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 08:19 AM (IST)
संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देगी भाजपा
संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देगी भाजपा

राज्य ब्यूरो, जम्मू: प्रदेश भाजपा राज्य के तीनों खित्तों में मनाए जाने वाले संगठन पर्व में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर विधानसभा चुनाव में 35 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखेगी। सदस्यता अभियान छह जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन से नवंबर के अंत तक चलेगा। यही नहीं, नवंबर के अंत तक प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष भी चुना लिया जाएगा।

loksabha election banner

रविवार शाम को समाप्त हुई भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में संगठात्मक गतिविधियों को तेजी देने की रणनीति बनाने के साथ सदस्यता अभियान के प्रभारी व सह प्रभारी भी बनाए गए। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना की अध्यक्षता में यह बैठक बड़ी ब्राहमणा के बीरपुर में शहीद अनिल परिहार सभागार में हुई। इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, विधानसभा के स्पीकर डॉ. निर्मल सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, अशोक खजूरिया, जम्मू नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता समेत भाजपा के अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

संसदीय चुनाव में भाजपा को करीब सत्रह लाख वोट मिलने का हवाला देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना था कि बीस लाख से अधिक कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा जाए। अलबत्ता कुछ का तर्क था कि भाजपा को वोट देने वालों में खासे सरकारी कर्मचारी भी हैं, वे सदस्य नहीं बन सकते हैं। ऐसे में 17 लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य फाइनल किया गया। राज्य कार्यकारिणी की बैठक में रविन्द्र रैना ने कांग्रेस, पीडीपी, नेकां जैसी कश्मीर केंद्रित पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव का बहिष्कार करने वाली ये पार्टियां सियासी फायदे के लिए विधानसभा चुनाव की पैरवी कर रही हैं। संसदीय चुनाव में लोगों ने इन पार्टियों को नकार दिया व जम्मू में पार्टियां इकट्ठी होकर भी हार गई।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के प्रति सोच में निर्णायक बदलाव लाकर पाकिस्तान को कड़ा संकेत दिया है। संसदीय चुनाव के समय शुरू हुई कड़ी मेहनत करने की मुहिम को जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए विकास के बारे में जानकारी दी। डॉ. निर्मल ने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने 35 ए, 370 को लेकर भ्रम फैलाए हैं। इसी बीच बैठक में पार्टी महासचिव ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रधान रजनी सेठी, सांबा जिला प्रधान जंगबीर सिंह चीकू, मीडिया सचिव डा प्रदीप महोत्रा, डॉ सुरेश अजय मगोत्रा, महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। दो चरणों में मनाया जाएगा संगठन पर्व

संगठन महामंत्री अशोक कौल ने राज्य में नए सदस्य बनाने के संगठन पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने 21 जून को योग दिवस को कामयाब बनाने पर भी जोर दिया। संगठन पर्व दो चरणों में मनाया जाएगा। पहले चरण में 6 जुलाई से 31 अगस्त तक सदस्य बनाए जाएंगे। इसके बाद 1 सितंबर से 30 नवंबर तक भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता साथ जोड़े जाएंगे। इसी बीच राज्य में सदस्यता अभियान के प्रभारी बनाने के साथ जिला व मंडल के प्रभारी भी बन जाएंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.