Move to Jagran APP

पंजाब चुनाव में स्टार प्रचारक बने जम्मू कश्मीर के भाजपा नेता, पार्टी उम्मीदवारों की जीत के लिए लगा रहे हैं जोर

सांसद जुगल किशोर शर्मा को गुरदासपुर जिला डा निर्मल सिंह को अमृतसर व प्रदेश उपाध्यक्ष स विरेन्द्रजीत सिंह तरनतारनजिले की जिम्मेवारी दी गई है। विरेन्द्रजीत सिंह एक सप्ताह से तरनतारन में डेरा डाले हुए हैं। वहीं 31 जनवरी को संगठन महामंत्री अशोक कौल भी पठानकोट पहुंच जाएंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 07:00 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 07:00 PM (IST)
पंजाब चुनाव में स्टार प्रचारक बने जम्मू कश्मीर के भाजपा नेता, पार्टी उम्मीदवारों की जीत के लिए लगा रहे हैं जोर
इस समय पंजाब में भाजपा उम्मीदपवारों के नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार में तेजी देने के लिए जम्मू कश्मीर भाजपा का अभियान तेज हो गया है। जम्मू-पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा प्रचार को तेजी देने के लिए पंजाब के गुरदासपुर जिला पहुंच गए हैं। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह प्रचार को तेजी देने के लिए शनिवार को अमृतसर पहुंच जाएंगे।पार्टी हाईकमान ने प्रदेश भाजपा के चार वरिष्ठ नेताओं की पंजाब के 4 जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों, चुनाव प्रबंधन व प्रचार को तेजी देने की डयूटी लगाई है। संगठल महामंत्री अशोक कौल को पठानकोट की जिम्मेवारी दी गई है।

loksabha election banner

सांसद जुगल किशोर शर्मा को गुरदासपुर जिला, डा निर्मल सिंह को अमृतसर व प्रदेश उपाध्यक्ष स विरेन्द्रजीत सिंह तरनतारनजिले की जिम्मेवारी दी गई है। विरेन्द्रजीत सिंह एक सप्ताह से तरनतारन में डेरा डाले हुए हैं। वहीं 31 जनवरी को संगठन महामंत्री अशोक कौल भी पठानकोट पहुंच जाएंगे। कौल पिछले करीब पंद्रह दिनों से पंजाब में संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देने की जिम्मेवारी संभाल रहे है। इस समय पंजाब में भाजपा उम्मीदपवारों के नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। कुछ दिनों के बाद प्रचार तेज हो जाएगा।

ऐसे में प्रचार को तेजी देने के लिए फरवरी महीने के पहले हफ्ते में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता भी पंजाब में प्रचार करने के लिए रवाना हो जाएंगे। वे प्रचार के लिए हाईकमान की ओर से जिम्मेवारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण से उपजे हालात का प्रभाव प्रचार पर भी पड़ रहा है। ऐसे में हाईकमान ने नेताओं को डिजीटल माध्यमों से भी पंजाब में प्रचार अभियान को तेजी देने के लिए कहा है।

प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना का कहना है कि जम्मू कश्मीर भाजपा के नेता पंजाब में पार्टी उम्मीदवारों की जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि पंजाब के चार जिलों में प्रचार को तेजी देने के लिए नेताओं, कार्यकर्ताओं की टीम मैदान में हैं। ऐसे में प्रचार को तेजी देने के लिए जल्द पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता भी पंजाब में सक्रिय हाे जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.