Move to Jagran APP

जम्मू-कश्मीर: पंजाब चुनाव प्रचार में भाजपा नेता लगा रहे जोर, संगठन महामंत्री अशोक कौल के नेतृत्व में 5 विस क्षेत्रों में कर रहे बैठकें

जम्मू कश्मीर भाजपा नेताओं ने अमृतसर तरणतारण मजीठा सहारनपुर गुरदासपुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी बैठकों का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को पंजाब में सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा देने के लिए प्रेरित किया गया।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 09:37 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 09:37 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर: पंजाब चुनाव प्रचार में भाजपा नेता लगा रहे जोर, संगठन महामंत्री अशोक कौल के नेतृत्व में 5 विस क्षेत्रों में कर रहे बैठकें
जम्मू कश्मीर भाजपा ने इनके साथ अपने अन्य कई नेताओं व कार्यकर्ताअों की पंजाब में प्रचार करने की डयूटी लगाई।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। पड़ोसी राज्य पंजाब में अगले माह होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को कामयाब बनाने के लिए जम्मू कश्मीर भाजपा के नेता, कार्यकर्ता भी जोर लगा रहे हैं।

loksabha election banner

इस समय संगठन महामंत्री अशोक कौल के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर भाजपा के नेताओं की टीम ने पंजाब के विभिन्न जिलों के पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों को तेजी दे रही है। संगठन महामंत्री के साथ इन दिनों पंजाब में डेरा डालने वाले प्रवासी प्रभारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्रजीत सिंह, असीम गुप्ता, सभी मोर्चों के प्रभारी मनीष शर्मा व संगठन सचिव इंद्रजीत शर्मा मुख्य हैं। जम्मू कश्मीर भाजपा ने इनके साथ अपने अन्य कई नेताओं व कार्यकर्ताअों की पंजाब में प्रचार करने की डयूटी लगाई है।

जम्मू कश्मीर भाजपा नेताओं ने अमृतसर, तरणतारण, मजीठा, सहारनपुर, गुरदासपुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी बैठकों का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को पंजाब में सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान लोगों के बीच जाकर पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चल रहे कार्यों पर भी चर्चा हुई।

इन बैठकों को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कहा कि कार्यकर्ता मंडल व बूथ स्तर पर अपनी गतिविधियों को और तेजी दें। इसके साथ अशोक कौल ने भाजपा के जिला प्रधानों के साथ चुनाव को लेकर अपनाई जाने वाली रणनीति पर भी चर्चा की। भाजपा चुनाव प्रचार में पंजाब में विकास, शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ नशे को खत्म कर युवा पीढ़ी को बचाने जैसे मुद्दे लेकर लोगों के बीच में है। इस दौरान बीस फरवरी को तय चुनाव को लेकर आयोजित की जाने वाली आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।

प्रदेश भाजपा के नेता पिछले 15 दिनों से लगातार पंजाब के दौरे कर वहां पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे हैं। आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर भाजपा के वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार को तेजी देने के पंजाब के विभिन्न जिलों के अपने दौरे तेज कर देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.