Move to Jagran APP

Jammu Kashmir BJP: एक दूसरे की टांगें खींचने के बजाए पार्टी की मजबूती के मेहनत करेकार्यकर्ता : कौल

कुछ लोग एक दूसरे की टांगे खींचने में रहते हैं पर ऐसे में सिर्फ पार्टी को नुकसान होता है और बिश्नाह में भी ऐसा होता दिख रहा है। इसलिए में सभी से कहता हूं कि एक दूसरे की टांगे खींचने के बजाए पार्टी की मजबूती के लिए काम करें।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 26 Aug 2021 10:54 AM (IST)Updated: Thu, 26 Aug 2021 10:54 AM (IST)
Jammu Kashmir BJP: एक दूसरे की टांगें खींचने के बजाए पार्टी की मजबूती के मेहनत करेकार्यकर्ता : कौल
संगठन महामंत्री अशोक कौल ने मंडल अधिकारियों से पूरा लेखा जोखा मांगा कि अभी तक लोगों के लिए क्या किया।

बिश्नाह, संवाद सहयोगी: बिश्नाह में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कौल थे मुख्यातिथि थे। इनके साथ जिलाध्यक्ष आरएसपुरा हरभजन सिंह पम्मी, जिला प्रभारी अयोध्या गुप्ता, सह प्रभारी मनमोहन सिंह, जम्मू-पुंछ संगठन मंत्री इंद्रजीत खजुरिया, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।

loksabha election banner

इस मौके पर संगठन महामंत्री अशोक कौल ने मंडल अधिकारियों से पूरा लेखा जोखा मांगा कि अभी तक लोगों के लिए क्या किया।इसके अलावा लोगों की राय व ज़रूरत क्या है। इसके अलावा पार्टी को ऐसा क्या करना चाहिए जिससे जनता को कोई लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच अपनी पकड़ बनाने के लिए उनका विश्वास जितना जरूरी है। जब तक हम लोगों के बीच नहीं जाएगे, उनकी परेशानियों को नहीं समझेंगे, उसकेे हल के लिए कदम नहीं उठाएंगे, लाेग हमारे साथ नहीं जुड़ेंगे।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहाकि यहां हर पार्टी में कुछ लोग एक दूसरे की टांगे खींचने में रहते हैं पर ऐसे में सिर्फ पार्टी को नुकसान होता है और बिश्नाह में भी ऐसा होता दिख रहा है। इसलिए में सभी से कहता हूं कि एक दूसरे की टांगे खींचने के बजाए पार्टी की मजबूती के लिए काम करें क्योंकि आने वाले चुनावों में हमें जीत मिल सके। काेल ने कहा कि हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं और हमें वहीं काम करना है जिससे पार्टी मजबूत हो, न कि कमजोर। आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हमें अभी से प्रयास शुरू करने होंगे।

वहीं इस मौके पर पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, जिला अध्यक्ष एचएस पम्मी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राज सिंह लंगेह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण दत्त शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सतीश भारती, प्रदेश सचिव किसान मोर्चा बिशन दास चौधरी, डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, बिश्नाह म्यूनिसिपल कमेटी चेयरमैन राजन शर्मा, महामंत्री भाजपा मंडल बिश्नाह सुशील कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे जिन्होंने मुख्यातिथि प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कौल को अपनी-अपनी बात सुनाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.