Move to Jagran APP

Election 2019: हिंदुत्व को अपमानित कर रही भाजपा, मोदी का राष्ट्रवाद भी चुनावी: तोगड़िया

नरेंद्र मोदी अगर इन आरोपों को नकारते हैं तो बताएं की पठानकोट और उड़ी में आतंकवादी हमले के उपरांत उनका राष्ट्रवाद कहां था।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 01:50 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 01:50 PM (IST)
Election 2019: हिंदुत्व को अपमानित कर रही भाजपा, मोदी का राष्ट्रवाद भी चुनावी: तोगड़िया
Election 2019: हिंदुत्व को अपमानित कर रही भाजपा, मोदी का राष्ट्रवाद भी चुनावी: तोगड़िया

जम्मू, जागरण संवाददाता। भाजपा पर हिंदुत्व को अपमानित करने का आरोप हुए कहा कि हिंदुस्तान निर्माण दल के संस्थापक डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भाजपा का हिंदुत्व चुनावी है। अयोध्या में राम मंदिर बनाने की बात हो, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 को हटाने का मामला, भाजपा इसमें नाकाम साबित हुई है। हिंदुत्व के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आई भाजपा ने बाद में वायदे पूरे ना करके हिंदुओं से खिलवाड़ किया है।

loksabha election banner

जम्मू-पुंछ के प्रत्याशी सुशील सुदन के चुनाव प्रचार के लिए जम्मू पहुंचे तोगड़िया शुक्रवार को जम्मू में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शब्दों के तीखे वार करते हुए कहा कि उनका राष्ट्रवाद भी चुनावी है। अगर वह इन आरोपों को नकारते हैं तो बताया जाए की पठानकोट और उड़ी में आतंकवादी हमले के उपरांत उनका राष्ट्रवाद कहां था। एक साल में एक हजार सैनिकों को अपनी शहादत देनी पड़ी। लाखों लोग सीमा पर परेशान है। तब चौकीदार नजर नहीं आया।

तोगड़िया ने कहा भाजपा केंद्र व जम्मू-कश्मीर में सत्ता में आने के बाद भी कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी नहीं करा सकी। पीडीपी के साथ सरकार बनाने के बाद भी भूमि आंदोलन के दौरान जम्मू के युवाओं पर दर्ज केस वापिस नहीं हो पाए। जबकि पत्थरबाजों के केस वापिस कर लिए गए। आज देश में किसानों को उत्पाद के दाम नहीं मिल रहे हैं।

युवा रोजगार के लिए भड़क रहा है। आए दिन पाकिस्तान गोलियां बरसा रहा है, ऐसा शासन हमें नहीं चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावों से पहले किए वायदे पूरा न कर हिंदुओं के साथ छल किया है। यही वजह है रही कि उन्हें हिंदुत्व के लिए हिंदुस्तान निर्माण दल का गठन करना पड़ा। उन्होंने अनुच्छेद 370 पर महबूबा के बयानों की भी कड़ी आलोचना की। तोगड़ियां ने कहा कि अगर महबूबा को यहां रहना पसंद नहीं तो वह पाकिस्तान चली जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.