Move to Jagran APP

Jammu Kashmir DDC results: समझें पूरा गणित, कैसे गुपकार के सभी दलों पर भारी दिख रही है भाजपा

भाजपा को कुल 24.82 फीसद वोट मिले। गुपकार एलायंस के प्रमुख घटक दल नेकां पीडीपी व पीपुल्स कांफ्रेंस ने मिलकर 22.4 फीसद वोट हासिल किए। एलायंस में शामिल माकपा व जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के लगभग एक फीसद वोट भी जोड़ दें तब भी भाजपा आगे दिखती है।

By VikasEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 07:14 AM (IST)
Jammu Kashmir DDC results: समझें पूरा गणित, कैसे गुपकार के सभी दलों पर भारी दिख रही है भाजपा
गुपकार दल मिलकर 110 सीटें हासिल करने में सफल रहे लेकिन वोट फीसद में भाजपा आगे रही।

सतनाम सिंह, जम्मू : जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनाव के नतीजों में भाजपा न केवल 75 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है बल्कि उसने पीपुल्स एलायंस फार गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के घटक दलों के कुल वोट से भी अधिक मत हासिल करने में सफल रही है। हालांकि गुपकार एलायंस के दल मिलकर 110 सीटें हासिल करने में सफल रहे लेकिन वोट फीसद में भाजपा आगे रही।

loksabha election banner

राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा को कुल 24.82 फीसद वोट मिले। वहीं, गुपकार एलायंस के प्रमुख घटक दल नेकां, पीडीपी व पीपुल्स कांफ्रेंस ने मिलकर 22.4 फीसद वोट हासिल किए। गुपकार एलायंस में शामिल अन्य छोटे दलों माकपा व जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के लगभग एक फीसद वोट भी जोड़ दें, तब भी भाजपा का वोट फीसद अधिक है। वहीं, कांग्रेस 13.82 फीसद व पहली बार चुनाव में उतरी जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी को 5.3 फीसद वोट पाने में सफल रही।

इन चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, माकपा, पीपुल्स कांफ्रेंस को मिलाकर करीब साढ़े छह लाख वोट मिले हैं, जबकि भाजपा ने अकेले ही 7,08737 वोट हासिल किए हैं। भाजपा ने कश्मीर में तीन सीटें के साथ अपना खाता खोला है। वहीं जम्मू संभाग में भाजपा ने 72 सीटें जीतीं। जम्मू संभाग के पांच जिलों जम्मू, सांबा, ऊधमपुर, कठुआ, रियासी, डोडा में भाजपा का शानदार प्रदर्शन रहा। वहीं गुपकार एलांयस में शामिल माकपा ने पांच, जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट ने तीन सीट हासिल की। पैंथर्स पार्टी ने दो, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट ने दो और बसपा ने एक सीट हासिल की।

गुपकार दलों का मुस्लिम बहुल क्षेत्रों पर प्रभाव :

गुपकार एलायंस का प्रभाव कश्मीर और जम्मू संभाग के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों पर अधिक रहा है। कश्मीर संभाग के अलावा गुपकार जम्मू संभाग के रामबन, किश्तवाड़, राजौरी में भी सीटें हासिल करने में सफल रहा। कांग्रेस भी इन क्षेत्रों से कुछ सीटें जुटा पाई।

निर्णायक भूमिका निभाएंगे निर्दलीय :

चुनाव में निर्दलीय बेहतर प्रदर्शन के साथ 50 सीटें लेने में कामयाब रहे। भाजपा और नेशनल कांफ्रेंस के बाद निर्दलीय ही तीसरे नंबर पर आए हैं। जिला विकास परिषद में निर्दलीयों की भूमिका अहम होगी। श्रीनगर जिले में 14 सीटों में से निर्दलीयों ने सात सीटें हासिल की हैं। वहीं जम्मू संभाग के पुंछ में भी 14 सीटों में से सात सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं।

चुनाव का पूरा गणित

  • पार्टी                  सीटें      वोट          फीसद
  • भाजपा                75     7,08,737    24.82 
  • नेकां                   67     4,70016     16.46  
  • पीडीपी                27     1,13,078      3.96
  • पीपुल्स कांफ्रेंस       8        56,539      1.98
  • कांग्रेस                 26      3,94,631   13.82   
  • अपनी पार्टी          12       1,51,341     5.3      

भाजपा बनाम गुपकार एलायंस

भाजपा :: भाजपा सात लाख से अधिक वोट लेकर 75 सीटें जीतने में सफल रही। यह कुल मत का 24.82 फीसद होता है।

गुपकार दल:: गुपकार के सभी दल मिलकर 110 सीटें जीतने में सफल रहे पर उनके वोट लगभग साढ़े छह लाख ही रहे। उन्हें करीब साढ़े तेइस फीसद वोट मिले।

(कुल 278 सीटों के लिए 28,55,509 वोट पड़े)

जम्मू बनाम कश्मीर

जम्मू में भाजपा की गूंज रही जबकि कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और उसके गुपकार दल ज्यादा सीटें जीतने में सफल रहे। जम्मू में 50 फीसद से ज्यादा कुल 72 सीटें जीतने में सफल रही। कश्मीर में उसे तीन सीटें मिलीं।

नेशनल कांफ्रेंस कश्मीर में 42 सीटें और जम्मू के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में 25 सीटें जीतने में सफल रहा।

उसकी सहयोगी पार्टी पीडीपी को जम्मू संभाग में मात्र एक सीट मिली। कश्मीर में वह 26 सीटें जीतने में सफल रही। निर्दलीय जम्मू में 19 सीटें जीतने में सफल रहे तो कश्मीर में वह नेकां के बाद दूसरे नंबर पर रहे।

  • पार्टी        जम्मू      कश्मीर में सीटें
  • भाजपा        72         3
  • नेकां           25        42
  • पीडीपी        1         26
  • कांग्रेस        17         9        
  • अपनी पार्टी    3         9
  • माकपा         0          5
  • पीडीएफ       0          2        
  • जेकेपीएम      0          3
  • निर्दलीय       19        31
  • पैंथर्स            2           0
  • बीएसपी        1           0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.