Jammu Kashmir: भाजपा सुशासन विभाग ने बनाए जिला संयोजक, सह संयाेजक
Jammu Kashmir BJP भाजपा सुशासन विभाग के प्रदेश संयोजक अरूण कुमार गुप्ता जल्द जम्मू में प्रदेश का सह संयोजकों के साथ जिला के संयोजकों सह संयोजकों के साथ बैठक कर विभाग की गतिविधियों को तेजी देने की रणनीति तय करेंगे।
जम्मू, राज्य ब्यूरो: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए सुशासन विभाग ने तीन सह संयोजक बनाने के साथ जिलों के संयोजक व सह संयाेजक मनोनीत किए हैं।
भाजपा सुशासन विभाग के प्रदेश संयोजक अरूण कुमार गुप्ता ने जिला संयोजक, सह संयाेजक बनाने का फैसला शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना व संगठन महामंत्री अशाेक कौल से विचार विमर्श करने के बाद लिया। इसके साथ विजय शास्त्री, डा अक्षय शर्मा, अजय बड़ु को प्रदेश का सह संयोजक बनाने का फैसला भी हुआ। प्रदेश सह संयोजक जम्मू में विभाग की गतिविधियों को तेजी देने के लिए जिला के संयोजकों, सह संयोजकों के साथ समन्वय बनाएंगे।
डा सुरजीत सिंह को जम्मू पश्चिम, नरोत्तम शर्मा को जम्मू शहरी, दर्शन गुप्ता को सांबा, राहुल देव शर्मा को कठुआ, विरेन्द्र शर्मा को उधमपुर, कुलदीप रैना को रामबन, बलवंत सिंह को डोडा, बंसी लाल को किश्तवाड़, मोहित शर्मा को बसोहली, बद्रीनाथ शर्मा को आरएसपुरा, अशोक चौधरी को अखनूर, मूल राज शर्मा को नौशहरा, ओपी शर्मा को राजौरी, अमृतपाल को पुंछ, ओम प्रकाश शर्मा को जम्मू ग्रामीण, शिव कुमार शर्मा को रियासी जिलों का भाजपा सुशासन विभागका संयोजक बनाया गया है।
इसी बीच भाजपा सुशासन विभाग के प्रदेश संयोजक अरूण कुमार गुप्ता जल्द जम्मू में प्रदेश का सह संयोजकों के साथ जिला के संयोजकों, सह संयोजकों के साथ बैठक कर विभाग की गतिविधियों को तेजी देने की रणनीति तय करेंगे। इस दौरान प्रदेश मे सुशासन कायम करने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की जाएगी।