Move to Jagran APP

जम्मू कश्मीर में चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, प्रदेश में सक्रिय हुए भाजपा के सात मोर्चे

प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्रजीत सिंह ने जागरण को बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी सतह पर जोरशोर से भाजपा की गतिविधियां चल रही हैं। ऐसे में संयुक्त सम्मेलन के माध्यम से मोर्चों को नए साल वर्ष के कार्यक्रमाें के बारे में निर्देश मिलेंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 31 Dec 2021 08:12 PM (IST)Updated: Fri, 31 Dec 2021 08:12 PM (IST)
जम्मू कश्मीर में चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, प्रदेश में सक्रिय हुए भाजपा के सात मोर्चे
प्रदेश भाजपा के सभी मोर्चाें को संयुक्त सम्मेलन में जमीनी सतह पर गतिविधियां तेज करने के निर्देश मिलेंगे।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू जम्मू कश्मीर में चुनाव के लिए कमर कस रही भाजपा ने अपने संगठनात्मक गतिविधियों को और तेजी दे दी है। इस समय जिलों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण शिविर जारी हैं। वहीं नए साल के पहले सप्ताह में प्रदेश भाजपा के सभी मोर्चाें को संयुक्त सम्मेलन में जमीनी सतह पर गतिविधियां तेज करने के निर्देश मिलेंगे। प्रदेश में इस समय भाजपा के सात मोर्चे अपने अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए भाजपा को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में दो जनवरी को जम्मू में होने वाले संयुक्त सम्मेलन में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मोर्चा द्वारा की जाने वाले कार्यवाही की रणनीति बनाई जाएगी।

loksabha election banner

इसके साथ मोर्चाें से प्रदेश में इस समय चलाई जा रही गतिविधियों की रिपोर्ट भी जली जाएगी। संयुक्त सम्मेलन में मोर्चाें के प्रभारियों, मोर्चाें के प्रधानों के साथ सभी प्रदेश पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्रजीत सिंह ने जागरण को बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी सतह पर जोरशोर से भाजपा की गतिविधियां चल रही हैं। ऐसे में संयुक्त सम्मेलन के माध्यम से मोर्चों को नए साल वर्ष के कार्यक्रमाें के बारे में निर्देश मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के मोर्चें अपने अपने क्षेत्रों में काम करते हुए युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़े वर्गाें, अल्पसंख्यकों, व्यापारियों, पूर्व सैनिकों के मसलों का समाधान करवाने में सहयोग दे रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर राजनीतिक लक्ष्य हासिल करने के लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को तैयार करने की मुहिम भी छेड़ रखी है। ऐसे में इस समय जिलों में आयोजित किए जा रहे भाजपा के प्रशिक्षण शिविरों में कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति, संगठन की मजबूती, मीडिया प्रबंधन, जन संपर्क के साथ प्रचार में सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रदेश में भाजपा की इन कार्यशालाओं को आयोजन जनवरी माह में भी जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.